- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नीमच-मनासा मार्ग पर ढाई घंटे चक्काजाम, ग्रामीणों का हंगामा; दो एंबुलेंस फंसी, युवक की पिटाई भी
नीमच-मनासा मार्ग पर ढाई घंटे चक्काजाम, ग्रामीणों का हंगामा; दो एंबुलेंस फंसी, युवक की पिटाई भी
Neemuch, MP
जिले के रेवली-देवली गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक नीमच-मनासा मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।
यह विरोध उस विवाद को लेकर था, जिसमें एक दिन पहले स्कूल में दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था और एक छात्र के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिपलिया नाथावत गांव के छात्र राज सिंह तंवर को सिर में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन जब परिजन नीमच सिटी थाने पहुंचे तो पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
आरोपी छात्र लोकेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज हो।
आरोपी छात्र को स्कूल से निलंबित किया जाए।
स्कूल के प्राचार्य को तत्काल निलंबित किया जाए।
एंबुलेंस भी जाम में फंसी, युवक की पिटाई
जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं। हालांकि, काफी देर बाद उन्हें निकालने का रास्ता दिया गया। इस बीच, अपनी बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे सूरज नायक ने जाम हटाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी।
सूचना पर नीमच सिटी और कैंट पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाइश और आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया और यातायात बहाल हुआ।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए