- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शहडोल में 60 हजार का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार; एक फरार
शहडोल में 60 हजार का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार; एक फरार
Shahdol, MP
शहडोल जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देवरा गांव में छापेमारी कर कुल 6 किलो गांजा जब्त किया।
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
बाइक से ले जा रहे थे गांजा
सूचना पर पुलिस ने देवरा मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान गांव निवासी सुभेलाल साहू (30) पकड़ा गया, जिसके पास से तीन पैकेट में 3.116 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।
उसके साथ मौजूद आरोपी रब्बू शुक्ला पुलिस को चकमा देकर जंगल में भाग निकला।
घर से मिला गांजा
इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली और देवरा गांव निवासी नारायण दास शुक्ला (42) के घर छापा मारा। यहां से 3.186 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत भी करीब 30 हजार रुपए है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपी रब्बू शुक्ला की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए