शाजापुर में दो बड़े हादसे: बस पलटी, यूपी की महिला की मौत; कारों की भिड़ंत में 2 युवकों की जान गई

Shajapur, MP

रविवार को जिले में हुए दो सड़क हादसों ने जनजीवन हिला दिया। सुबह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटने से उत्तरप्रदेश की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हुए।

 वहीं रात में शाजापुर-आगर मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस हादसे में 25 यात्री घायल, महिला की मौत

सुनेरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अभयपुर गांव के पास गुजरात के जामनगर से दतिया के इंदरगढ़ जा रही बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में अकबरपुर (उ.प्र.) निवासी गायत्री बाई पति ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हुए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस व निजी वाहनों के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यात्रियों का आरोप – नशे में था ड्राइवर

घायल यात्री फिरोज खान ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और बस स्टाफ आपस में विवाद कर रहा था। कई यात्रियों ने धीमी गति से बस चलाने की बात कही, लेकिन ड्राइवर ने अनसुना कर दिया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाया गया। हादसे से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी।

कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत

रविवार देर रात शाजापुर-आगर मार्ग पर ग्राम कतवारिया के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान डोंगरगांव निवासी किसान मांगीलाल शर्मा और ग्राम दुपाड़ा निवासी वाहिद खां के रूप में हुई है।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-big-accidents-in-shajapur-overturned-2-youths-killed-in/article-33653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.