- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दतिया में कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल: भांडेर रोड पर हुआ हादसा
दतिया में कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, एक घायल: भांडेर रोड पर हुआ हादसा
Datia, MP
दुरसड़ा थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा रात करीब 9 बजे इमलिया और बीकर गांव के बीच हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हादसे का कारण
घायल प्रमोद पाल (निवासी इमलिया) ने बताया कि वह दतिया से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मारा, जिससे उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश वर्मा (27) निवासी निदान का कुआं, सेवढ़ा चुंगी और सौरभ झा (28) निवासी गागोटिया मंदिर के पास, दतिया के रूप में की है। दोनों दोस्त स्टील बिल्डिंग के काम में साथ थे। बताया गया कि सौरभ अपने दोस्त आकाश के साथ भिंड जिले के दबोह में अपनी बहन के घर मोर छठ का त्यौहार मना कर लौट रहे थे।
परिवार में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, आकाश की शादी को महज छह महीने ही हुए थे, जबकि सौरभ अभी अविवाहित था। दोनों की असमय मौत से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।
पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी सविता शर्मा ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए