- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आदिवासी हॉस्टल में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, अधीक्षक को किया गया सस्पेंड
आदिवासी हॉस्टल में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, अधीक्षक को किया गया सस्पेंड
Dhar, MP
धार के आदिवासी छात्रावास में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चे पानी टंकी की सफाई करने गए थे। वहीं, दोनों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया है। विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
एमपी के धार जिले स्थित आदिवासी हॉस्टल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई है। दोनों छात्र पानी टंकी की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। तभी पास में खुले पड़े तार की चपेट में आने से दोनों को करंट लग गया। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पीएम के बाद परिजनों को सौंपा
वहीं, रिंगनोद चौकी पुलिस ने दोनों के शवों का मर्ग कायम किया है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर अस्पताल भेजा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद हॉस्टल में मातम पसरा है। साथ ही वहां रह रहे बच्चों के परिजन भी काफी चिंतित हैं।
पानी टंकी की सफाई के लिए उतरे थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 7 बजे के करीब दोनों बच्चे बच्चे आकाश पिता शैतान सिंह निनामा (18) और विकास पिता संग्राम सिंह (17) निवासी भीलेखेड़ी 'आदिवासीं छात्रावास की टंकी में सफाई करने उतरे। पानी मोटर के वायर खुले होने से पानी में फैले करंट से उनकी मौत हो गई। दोनों आदिवासी छात्रावास में रहकर बारहवीं की पढ़ाई कर रहे थे।
बच्चे क्यों गए टंकी की सपाई करने
वहीं, बच्चों को टंकी की सफाई के लिए किसी ने उतरने का कहा या वे खुद मर्जी से उतरे, यह साफ नहीं हुआ है। आसपास लोगों ने बताया कि आकाश को पहले करंट लगा, उसे बचाने में विकास भी चपेट में आ गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए