चोरी का मोबाइल बेचकर दो दोस्तों ने पी शराब, बचे पैसों पर झगड़े, एक ने दूसरे को पत्थर से कुचला

SATNA, MP

सतना में दो दोस्तों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद एक हत्या में बदल गया। जीआरपी पुलिस ने 13 जनवरी 2025 को रेलवे परिसर के पास शंकर मंदिर के पास एक युवक का शव पाया। जांच करने पर पता लगा कि उसकी जान लेने वाला उसका ही दोस्त है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सतना जिले के रेलवे परिसर में जीआरपी और आरपीएफ से चंद कदम की दूरी पर शंकर मंदिर के पास दो दिन पूर्व किए गए 'कांड' का जीआरपी पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना के पीछे कोई और नहीं बल्कि जान गंवाने वाले का उसका अपना दोस्त ही निकला है। जो पैसा के बंटवारे को लेकर दुश्मन बन गया। अपने दोस्त को ही पत्थरों से कुचलकर मारा और फरार हो गया था। मृतक और आरोपी दिनों पहले पल्लेदारी करते थे। फिर शहर में चोरियां करने लगे थे।

दरअसल, एमपी के सतना जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ चौकी के पास बने शंकर मंदिर में 13 जनवरी 2025 को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके अर्धनग्न हालात में मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। घटना की सूचना पर मिलने पर जीआरपी पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की शिनाख्त मुस्सी उर्फ रोहित चौधरी के रूप में हुई है जो सतना के नई बस्ती का निवासी था।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

वहीं जीआरपी पुलिस सतना द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और एक संदेही जो मृतक के साथ दिखा हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्ध आरोपी जित्तू चौधरी ने जुर्म कबूल किया। जित्तू और मृतक मुस्सू दोनों दोस्त थे। दोनों रेलवे मॉल गोदाम ने पल्लेदारी का करते थे। पर कुछ महीने पहले से दोनों पल्लेदारी छोड़ चोरी करने लगे थे और शहर में घूमघूम कर इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पैसा नहीं मिलने पर पत्थर से किया हमला

सतना जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि घटना के दिन दोनों ने रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोरी किया और उसको बेच कर पहले जमकर शराब पी। बचे पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जित्तू को पैसा नहीं मिला और गुस्से में आकर जित्तू ने दूसरे युवक को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

चोरी का मोबाइल बेचकर दो दोस्तों ने पी शराब, बचे पैसों पर झगड़े, एक ने दूसरे को पत्थर से कुचला

SATNA, MP

सतना जिले के रेलवे परिसर में जीआरपी और आरपीएफ से चंद कदम की दूरी पर शंकर मंदिर के पास दो दिन पूर्व किए गए 'कांड' का जीआरपी पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना के पीछे कोई और नहीं बल्कि जान गंवाने वाले का उसका अपना दोस्त ही निकला है। जो पैसा के बंटवारे को लेकर दुश्मन बन गया। अपने दोस्त को ही पत्थरों से कुचलकर मारा और फरार हो गया था। मृतक और आरोपी दिनों पहले पल्लेदारी करते थे। फिर शहर में चोरियां करने लगे थे।

दरअसल, एमपी के सतना जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ चौकी के पास बने शंकर मंदिर में 13 जनवरी 2025 को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके अर्धनग्न हालात में मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई थी। घटना की सूचना पर मिलने पर जीआरपी पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की शिनाख्त मुस्सी उर्फ रोहित चौधरी के रूप में हुई है जो सतना के नई बस्ती का निवासी था।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

वहीं जीआरपी पुलिस सतना द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और एक संदेही जो मृतक के साथ दिखा हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्ध आरोपी जित्तू चौधरी ने जुर्म कबूल किया। जित्तू और मृतक मुस्सू दोनों दोस्त थे। दोनों रेलवे मॉल गोदाम ने पल्लेदारी का करते थे। पर कुछ महीने पहले से दोनों पल्लेदारी छोड़ चोरी करने लगे थे और शहर में घूमघूम कर इन वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पैसा नहीं मिलने पर पत्थर से किया हमला

सतना जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि घटना के दिन दोनों ने रेलवे स्टेशन से एक मोबाइल चोरी किया और उसको बेच कर पहले जमकर शराब पी। बचे पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जित्तू को पैसा नहीं मिला और गुस्से में आकर जित्तू ने दूसरे युवक को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-friends-drank-alcohol-after-selling-a-stolen-mobile-fought/article-7857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.