सतना में बोरवेल हादसा: खेलते समय गड्ढे में गिरीं दो सहेलियां, दोनों की मौत; देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ कला गांव में रविवार दोपहर दो सहेलियां खेलते-खेलते एक पुराने और खुले बोरवेल के गड्ढे में जा गिरीं, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

 एक बच्ची का शव शाम 5 बजे बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का शव 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ था, जिसे रात करीब 12.45 बजे एसडीईआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

कैसे हुआ हादसा
रविवार दोपहर करीब 3 बजे करही निवासी चक्कू अहिरवार की बेटी सोमवती (16) और उसकी सहेली दुर्गा अहिरवार (12) खेत की मेड़ पर खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां पास के एक खेत में पहुंच गईं, जहां एक बंद किया गया बोरवेल बारिश के पानी से भर गया था। बताया जा रहा है कि एक बच्ची का पैर फिसला और वह डूबने लगी, जिसे बचाने दूसरी बच्ची पहुंची और दोनों ही गड्ढे में समा गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रातभर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीएम जितेंद्र वर्मा के अनुसार, पहली बच्ची सोमवती का शव शाम तक निकाल लिया गया था, लेकिन दूसरी बच्ची दुर्गा का शव पानी में धंसा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद निकालना संभव हो पाया। रेस्क्यू टीम को जेसीबी मशीन की सहायता से पहले खेत में भरे पानी को निकालना पड़ा।

विफल बोरवेल बना मौत का कारण
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाला बोरवेल विफल होने के बाद बिना केसिंग के यूं ही खुला छोड़ दिया गया था। बारिश के चलते इसमें पानी भर गया और यह जानलेवा गड्ढा बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खुले बोरवेल को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

कठिन था घटनास्थल तक पहुंचना
रेस्क्यू टीम और प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कीचड़ से भरे खेतों और कच्चे रास्तों के कारण करीब साढ़े 3 किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की मदद से टीम को ले जाया गया। अंधेरे में टॉर्च और ट्रैक्टर लाइट्स के सहारे रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में बोरवेल हादसा: खेलते समय गड्ढे में गिरीं दो सहेलियां, दोनों की मौत; देर रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Satna, MP

 एक बच्ची का शव शाम 5 बजे बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का शव 20 फीट गहरे पानी में फंसा हुआ था, जिसे रात करीब 12.45 बजे एसडीईआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

कैसे हुआ हादसा
रविवार दोपहर करीब 3 बजे करही निवासी चक्कू अहिरवार की बेटी सोमवती (16) और उसकी सहेली दुर्गा अहिरवार (12) खेत की मेड़ पर खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां पास के एक खेत में पहुंच गईं, जहां एक बंद किया गया बोरवेल बारिश के पानी से भर गया था। बताया जा रहा है कि एक बच्ची का पैर फिसला और वह डूबने लगी, जिसे बचाने दूसरी बच्ची पहुंची और दोनों ही गड्ढे में समा गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन चला रातभर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीएम जितेंद्र वर्मा के अनुसार, पहली बच्ची सोमवती का शव शाम तक निकाल लिया गया था, लेकिन दूसरी बच्ची दुर्गा का शव पानी में धंसा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद निकालना संभव हो पाया। रेस्क्यू टीम को जेसीबी मशीन की सहायता से पहले खेत में भरे पानी को निकालना पड़ा।

विफल बोरवेल बना मौत का कारण
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाला बोरवेल विफल होने के बाद बिना केसिंग के यूं ही खुला छोड़ दिया गया था। बारिश के चलते इसमें पानी भर गया और यह जानलेवा गड्ढा बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के खुले बोरवेल को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

कठिन था घटनास्थल तक पहुंचना
रेस्क्यू टीम और प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कीचड़ से भरे खेतों और कच्चे रास्तों के कारण करीब साढ़े 3 किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की मदद से टीम को ले जाया गया। अंधेरे में टॉर्च और ट्रैक्टर लाइट्स के सहारे रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-friends-fell-in-the-pit-while-playing-borewell-accident/article-27587

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.