मंडला में युवक की संदिग्ध मौत से बिफरे ग्रामीण, NH-30 पर लगाया दो घंटे का जाम

Mandla, MP

जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर यातायात दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।

हत्या की आशंका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

2 जून को पौंडी रैयत गांव में कालूराम बैगा नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कालूराम की हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जनपद सदस्य के घर पर पथराव, 3 लाख रुपए गायब

प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए जब भीड़ ने स्थानीय जनपद सदस्य संदीप नामदेव के घर पर पथराव कर दिया। संदीप का आरोप है कि उपद्रवियों ने उनके घर की खिड़कियां, फ्रिज और सेंटर टेबल तोड़ दिए। साथ ही घर में रखे करीब तीन लाख रुपए भी गायब हो गए।

पोस्टमार्टम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि परिजनों की मांग पर कालूराम बैगा का पोस्टमार्टम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में युवक के साथ मारपीट की बात सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने समझाइश देकर स्थिति संभाली

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को नियंत्रण में लाया। पथराव और तोड़फोड़ की घटना की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

एसपी का बयान – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी रजत सकलेचा ने साफ कहा कि जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मंडला में युवक की संदिग्ध मौत से बिफरे ग्रामीण, NH-30 पर लगाया दो घंटे का जाम

Mandla, MP

हत्या की आशंका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

2 जून को पौंडी रैयत गांव में कालूराम बैगा नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कालूराम की हत्या की गई है, जबकि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जनपद सदस्य के घर पर पथराव, 3 लाख रुपए गायब

प्रदर्शन के दौरान हालात उस वक्त बिगड़ गए जब भीड़ ने स्थानीय जनपद सदस्य संदीप नामदेव के घर पर पथराव कर दिया। संदीप का आरोप है कि उपद्रवियों ने उनके घर की खिड़कियां, फ्रिज और सेंटर टेबल तोड़ दिए। साथ ही घर में रखे करीब तीन लाख रुपए भी गायब हो गए।

पोस्टमार्टम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि परिजनों की मांग पर कालूराम बैगा का पोस्टमार्टम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में युवक के साथ मारपीट की बात सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने समझाइश देकर स्थिति संभाली

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद कर स्थिति को नियंत्रण में लाया। पथराव और तोड़फोड़ की घटना की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

एसपी का बयान – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी रजत सकलेचा ने साफ कहा कि जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-hour-jam-on-the-villagers-nh-30-who-was-angry-with/article-24547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.