देवास मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हमले की दो घटनाएं, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार; छात्राओं का प्रदर्शन और चक्काजाम

Dewas, MP

देवास जिले के अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में मंगलवार को सामने आई दो घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों को झकझोर दिया। एक तरफ कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा से रेप की पुष्टि हुई, दूसरी ओर एक अज्ञात बदमाश ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एमबीबीएस छात्रा पर हमला कर दुष्कर्म की कोशिश की।

पहली घटना में आरोपी डॉक्टर रूपम जैन ने नाबालिग छात्रा को मेडिकल चेकअप और काउंसलिंग के बहाने बुलाकर फ्लैट में दुष्कर्म किया। यह मामला मंगलवार को सामने आया और डॉक्टर को उसी रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर रूपम पूर्व में भी यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

दूसरी घटना मंगलवार रात की है जब गर्ल्स हॉस्टल में एक अज्ञात युवक डक्ट के रास्ते घुसा और छात्रा के गले पर चाकू अड़ाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा की सूझबूझ से वह बच निकलने में सफल रही, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस 320 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इन घटनाओं के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी के साथ मिलकर कॉलेज परिसर और देवास-उज्जैन रोड पर चक्काजाम किया। अस्पताल संचालक और प्रबंधन से नाराज छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और कार तक रोक दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, तब जाकर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

अस्पताल प्रबंधन ने दोषी डॉक्टर को पहले ही संस्थान से टर्मिनेट कर दिया था, लेकिन उसके फ्लैट खाली न करने पर अब अलग एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में पुरुषों की एंट्री पर रोक, अतिरिक्त गार्ड्स और सीसीटीवी लगाने की घोषणा की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

देवास मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हमले की दो घटनाएं, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार; छात्राओं का प्रदर्शन और चक्काजाम

Dewas, MP

पहली घटना में आरोपी डॉक्टर रूपम जैन ने नाबालिग छात्रा को मेडिकल चेकअप और काउंसलिंग के बहाने बुलाकर फ्लैट में दुष्कर्म किया। यह मामला मंगलवार को सामने आया और डॉक्टर को उसी रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर रूपम पूर्व में भी यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

दूसरी घटना मंगलवार रात की है जब गर्ल्स हॉस्टल में एक अज्ञात युवक डक्ट के रास्ते घुसा और छात्रा के गले पर चाकू अड़ाकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा की सूझबूझ से वह बच निकलने में सफल रही, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस 320 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इन घटनाओं के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी के साथ मिलकर कॉलेज परिसर और देवास-उज्जैन रोड पर चक्काजाम किया। अस्पताल संचालक और प्रबंधन से नाराज छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और कार तक रोक दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, तब जाकर छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

अस्पताल प्रबंधन ने दोषी डॉक्टर को पहले ही संस्थान से टर्मिनेट कर दिया था, लेकिन उसके फ्लैट खाली न करने पर अब अलग एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में पुरुषों की एंट्री पर रोक, अतिरिक्त गार्ड्स और सीसीटीवी लगाने की घोषणा की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-incidents-of-rape-and-attack-in-dewas-medical-college/article-24846

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.