तालाब में गिरने से भाजपा नेता समेत दो की मौत: कटनी में हादसे के बाद दो युवकों ने तैरकर बचाई जान

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिलहरी इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरी, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत नायक (28) और उनके मित्र विकास तिवारी (26) की मौत हो गई।

 जबकि अभिषेक चौरसिया और अमन ताम्रकार, जो कार में सवार थे, ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, चारों दोस्त कटनी से बिलहरी लौट रहे थे। कार को विकास तिवारी चला रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार के कारण कार पर से उसका नियंत्रण हट गया। बेकाबू वाहन पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराया, फिर सीधे लक्ष्मण सागर तालाब में जा गिरा।

अभिषेक और अमन किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे और तैरकर किनारे पहुंचे। उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव

सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरे में ही राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। अंदर फंसे प्रशांत नायक और विकास तिवारी को जब बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-including-bjp-leader-died-after-falling-in-the-pond/article-37398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.