- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना में जमीन विवाद को लेकर शिक्षक की हत्या, बेटे समेत दो घायल
गुना में जमीन विवाद को लेकर शिक्षक की हत्या, बेटे समेत दो घायल
Guna, MP
मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार शाम गांव गेहूंखेड़ा में कुछ लोगों ने मिलकर माता मूडरा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार (50) पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इस हमले में उनका बेटा सत्या और कर्मचारी निक्की जाटव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पूर्व सरपंच पर हत्या का आरोप, गांव में तनाव का माहौल
इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने आरोन-सिरोंज रोड पर चक्काजाम कर दिया। पीड़ित परिवार ने गांव के पूर्व सरपंच रघुवीर कोरी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए, तब ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एक बीघा जमीन पर विवाद बना जानलेवा संघर्ष का कारण
जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक ब्रह्मदास अहिरवार का विवाद गांव के कुछ लोगों से एक बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। उन्होंने सीमांकन की मांग की थी, जिसके बाद राजस्व विभाग द्वारा नापजोख कर जमीन का कब्जा ब्रह्मदास को दे दिया गया था, लेकिन सामने वाला पक्ष फिर भी कब्जा करना चाहता था।
स्कूल से लौटते ही हुआ हमला, रास्ते में तोड़ा दम
शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद गांव के बाहर वेयरहाउस पर बैठे ब्रह्मदास अहिरवार पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उनके बेटे और कर्मचारी पर भी हमला किया गया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रह्मदास ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, परिजन नहीं कर रहे अंतिम संस्कार
रविवार सुबह शिक्षक का शव जिला अस्पताल से गांव पहुंचाया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए मांग रखी है कि जब तक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे। प्रशासनिक अफसरों की समझाइश के बावजूद गांव में तनाव बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिन पर लगे हैं हमले के आरोप:
-
रघुवीर कोरी (पूर्व सरपंच)
-
वीर सिंह
-
भद्दू
-
अमर सिंह
-
दिमान सिंह
-
लखन
-
संतोष
-
कमल सिंह
-
सोनू
-
रवि
(सभी आरोपी गांव के ही निवासी)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए