- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दो बाइक में सीधी भिड़ंत से दो मौत, तीन घायलः एक बाइक पर चार लोग थे सवार
दो बाइक में सीधी भिड़ंत से दो मौत, तीन घायलः एक बाइक पर चार लोग थे सवार
Chatarpur, MP
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला छतरपुर जिले का है, जहां बाइक सवार युवकों ने हादसे को खुद दावत दिया है। एक बाइक पर सवार चार युवकों की एक अन्य बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल घटना छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीमलहरा रोड़ की कल रात 11 बजे की है। दो बाइक में आमने सामने भीषण भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल है। बताया जाता है कि एक बाइक पर चार और एक बाइक पर 1 व्यक्ति सवार था। घायलों को इलाज के लिए पहले महाराजपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतकों एवं घायलों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए