सीधी में दर्दनाक हादसा: भंडारे में गए दो मासूम बच्चों की खेत में डूबने से मौत

Sidhi, MP

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम मेडरा में मंगलवार दोपहर दो मासूम बच्चों की खेत में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

दोनों बच्चे गांव के प्रसिद्ध अलोप माता मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने गए थे।

मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आयुष पाल और 7 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आज स्कूल नहीं गए थे, क्योंकि मंदिर में धार्मिक आयोजन था। दोपहर करीब 2 बजे चार बच्चे प्रसाद लेने के बाद मंदिर के पास खेत में नहाने चले गए। इसी दौरान आयुष और अजय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

साथ मौजूद बच्चों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गांववालों ने जब तक मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

तालाब में तब्दील हो चुका था खेत, नहीं आता था तैरना

थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते खेत में काफी मात्रा में पानी भर गया था और वह तालाब जैसा दिखने लगा था। दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

भंडारे के कारण स्कूल नहीं गए थे बच्चे

आयुष के पिता राजबहोर पाल ने बताया कि सुबह बेटा मंदिर में भंडारे के लिए दोस्तों के साथ गया था। दोपहर तक घर न लौटने पर उन्हें चिंता हुई। कुछ देर बाद गांव में घटना की खबर फैली और फिर यह दुखद सच सामने आया।

गांव में बच्चों की अचानक हुई मौत से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सीधी में दर्दनाक हादसा: भंडारे में गए दो मासूम बच्चों की खेत में डूबने से मौत

Sidhi, MP

दोनों बच्चे गांव के प्रसिद्ध अलोप माता मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद लेने गए थे।

मृतकों की पहचान 6 वर्षीय आयुष पाल और 7 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आज स्कूल नहीं गए थे, क्योंकि मंदिर में धार्मिक आयोजन था। दोपहर करीब 2 बजे चार बच्चे प्रसाद लेने के बाद मंदिर के पास खेत में नहाने चले गए। इसी दौरान आयुष और अजय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

साथ मौजूद बच्चों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गांववालों ने जब तक मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

तालाब में तब्दील हो चुका था खेत, नहीं आता था तैरना

थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते खेत में काफी मात्रा में पानी भर गया था और वह तालाब जैसा दिखने लगा था। दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

भंडारे के कारण स्कूल नहीं गए थे बच्चे

आयुष के पिता राजबहोर पाल ने बताया कि सुबह बेटा मंदिर में भंडारे के लिए दोस्तों के साथ गया था। दोपहर तक घर न लौटने पर उन्हें चिंता हुई। कुछ देर बाद गांव में घटना की खबर फैली और फिर यह दुखद सच सामने आया।

गांव में बच्चों की अचानक हुई मौत से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-innocent-children-died-due-to-drowning-in-the-field/article-28471

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.