बुरहानपुर में डस्ट के ढेर में दबे दो मासूम, मौत: खिलौनों से हुई पहचान, झाबुआ से मजदूरी के लिए आया था परिवार

Burhanpur, MP

शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदड़ में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर उस वक्त दिल दहला देने वाली घटना हो गई, जब खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे डस्ट और गिट्टी के ढेर में दबकर दम तोड़ बैठे।

हादसा उस समय हुआ जब डंपर से लगातार डस्ट गिराई जा रही थी और बच्चे उसी के पास खेल रहे थे।

खिलौनों से मिला सुराग, फिर मिली दोनों की लाश

मरने वाले बच्चों की पहचान 5 वर्षीय कार्तिक (पिता रितेश गरवाल) और 6 वर्षीय मयंक (पिता पीटर गरवाल) के रूप में हुई है। दोनों झाबुआ जिले के हात्या डेली जोशली फाल्या (थांदला तहसील, मेघनगर) के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ मजदूरी के सिलसिले में मोरदड़ गांव आए थे।

परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे सोमवार दोपहर से लापता थे। पहले तो उन्हें गांव के किसी घर में होने की आशंका रही, लेकिन जब देर शाम डस्ट के डंपर पास बच्चों के खिलौने पड़े मिले, तब अनहोनी का अंदेशा गहराया। तुरंत JCB मशीन की मदद से मलबा हटाया गया, जिसमें दोनों बच्चों के शव दबे हुए मिले।

मजदूरी के लिए आए थे, मौत बन गई मिट्टी का ढेर

यह हादसा उस जगह हुआ जहां एनएच का निर्माण कार्य चल रहा था। झाबुआ से आए मजदूरों का परिवार वहीं पास में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। आसपास न कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होना इस हादसे का प्रमुख कारण है।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि,

“पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की परिस्थितियाँ स्पष्ट हो सकेंगी। पीड़ित परिवार के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में डस्ट के ढेर में दबे दो मासूम, मौत: खिलौनों से हुई पहचान, झाबुआ से मजदूरी के लिए आया था परिवार

Burhanpur, MP

हादसा उस समय हुआ जब डंपर से लगातार डस्ट गिराई जा रही थी और बच्चे उसी के पास खेल रहे थे।

खिलौनों से मिला सुराग, फिर मिली दोनों की लाश

मरने वाले बच्चों की पहचान 5 वर्षीय कार्तिक (पिता रितेश गरवाल) और 6 वर्षीय मयंक (पिता पीटर गरवाल) के रूप में हुई है। दोनों झाबुआ जिले के हात्या डेली जोशली फाल्या (थांदला तहसील, मेघनगर) के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ मजदूरी के सिलसिले में मोरदड़ गांव आए थे।

परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे सोमवार दोपहर से लापता थे। पहले तो उन्हें गांव के किसी घर में होने की आशंका रही, लेकिन जब देर शाम डस्ट के डंपर पास बच्चों के खिलौने पड़े मिले, तब अनहोनी का अंदेशा गहराया। तुरंत JCB मशीन की मदद से मलबा हटाया गया, जिसमें दोनों बच्चों के शव दबे हुए मिले।

मजदूरी के लिए आए थे, मौत बन गई मिट्टी का ढेर

यह हादसा उस जगह हुआ जहां एनएच का निर्माण कार्य चल रहा था। झाबुआ से आए मजदूरों का परिवार वहीं पास में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। आसपास न कोई सुरक्षा व्यवस्था थी और न ही बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होना इस हादसे का प्रमुख कारण है।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि,

“पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की परिस्थितियाँ स्पष्ट हो सकेंगी। पीड़ित परिवार के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-innocent-deaths-buried-in-a-pile-of-dust-in/article-29189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.