- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बुरहानपुर हादसा: डस्ट के ढेर में दबे दो मासूम, खिलौनों ने खोला रहस्य
बुरहानपुर हादसा: डस्ट के ढेर में दबे दो मासूम, खिलौनों ने खोला रहस्य
Burhanpur, MP
शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदड़ में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के पास सोमवार को दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
दोनों बच्चे खेलते समय डंपर से डाले गए डस्ट और गिट्टी के ढेर में दब गए थे। घटना की जानकारी तब सामने आई जब शाम को डस्ट के पास बच्चों के खिलौने पड़े मिले। इसके बाद JCB की मदद से खुदाई की गई, जिसमें दोनों के शव बरामद हुए।
मृत बच्चों की पहचान 5 से 6 वर्ष के कार्तिक (पिता रितेश गरवाल) और मयंक (पिता पीटर गरवाल) के रूप में हुई है। दोनों का परिवार झाबुआ जिले के हात्या डेली जोशली फाल्या, थाना थांदला, तहसील मेघनगर से मजदूरी के लिए यहां आया था।
परिजन बच्चों को दोपहर बाद से ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब डस्ट ढेर के पास उनके खिलौने देखे गए, तो शंका गहराई और खुदाई शुरू हुई। मजदूरी के लिए झाबुआ से आए इन परिवारों के लिए यह घटना किसी भीषण दुःस्वप्न से कम नहीं है।
पुलिस की कार्रवाई व बयान
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल बच्चों के शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए