सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे समेत दो की मौतः देवी दर्शन को पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, 4 महिलाएं और दो बच्ची घायल

Raisen, MP

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला रायसेन जिले का है जहां देवी दर्शन के लिए पद यात्रा करते हुए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत दो की मौत हो गई और छह लोग घायल है। घायलों में चार महिलाएं और दो बच्ची शामिल है।

दरअसल घटना नकतरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर रायसेन- खंडेरा माता मंदिर जा रहे पैदल श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला दिया। हादसे में एक 7 वर्षीय बच्चे सहित 2 की मौत हो गई, 4 महिलाएं और 2 बच्ची घायल है। हादसे में एक बुजुर्ग सहित 7 साल के बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए खंडेरा जाते हैं। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी शैलेंद्र दाहिमा थाना प्रभारी देहगांव ने दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे समेत दो की मौतः देवी दर्शन को पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, 4 महिलाएं और दो बच्ची घायल

Raisen, MP

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला रायसेन जिले का है जहां देवी दर्शन के लिए पद यात्रा करते हुए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत दो की मौत हो गई और छह लोग घायल है। घायलों में चार महिलाएं और दो बच्ची शामिल है।

दरअसल घटना नकतरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर रायसेन- खंडेरा माता मंदिर जा रहे पैदल श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला दिया। हादसे में एक 7 वर्षीय बच्चे सहित 2 की मौत हो गई, 4 महिलाएं और 2 बच्ची घायल है। हादसे में एक बुजुर्ग सहित 7 साल के बच्चे की मौत हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए खंडेरा जाते हैं। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी शैलेंद्र दाहिमा थाना प्रभारी देहगांव ने दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-killed-in-road-accident-including-7-year-old-child/article-16811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.