महू में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से दो मजदूरों की मौत

Mhow, MP

इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर चोरल के पास निर्माणाधीन टनल का एक बड़ा हिस्सा बुधवार तड़के करीब 4 बजे ढह गया, जिससे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर सुरंग के एक छोर पर देर रात से काम कर रहे थे। प्रशासन ने फिलहाल बारिश को प्राथमिक कारण बताया है, लेकिन निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौके पर मौत

टनल ढहने से झारखंड निवासी विकास राय (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिंगरौली के लालजी कौल (26) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया है।

 हैदराबाद की कंपनी कर रही थी निर्माण

टनल नंबर-3 का निर्माण कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सिमरोल थाना प्रभारी के अनुसार, ढही हुई टनल का हिस्सा लगभग 18 मीटर ऊंचा और 16 मीटर चौड़ा था। हादसे के तुरंत बाद NHAI और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 रातभर काम में जुटे थे मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

महू एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि टनल के जिस छोर पर हादसा हुआ, वहां मजदूर पूरी रात से कार्यरत थे। सुरंग के मलबे को हटाने के लिए दो पोकलेन मशीनों की मदद ली जा रही है और उसे डंपरों के माध्यम से हटाया जा रहा है।

 सुरंग से जुड़े बड़े निर्माण का हिस्सा, हादसे की जांच जरूरी

चोरल नदी के पास दो सुरंगों का निर्माण इंदौर-खंडवा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रा में ढाई घंटे की बचत होने की उम्मीद है, लेकिन ताजा हादसे ने निर्माण गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महू में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से दो मजदूरों की मौत

Mhow, MP

मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौके पर मौत

टनल ढहने से झारखंड निवासी विकास राय (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिंगरौली के लालजी कौल (26) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया है।

 हैदराबाद की कंपनी कर रही थी निर्माण

टनल नंबर-3 का निर्माण कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सिमरोल थाना प्रभारी के अनुसार, ढही हुई टनल का हिस्सा लगभग 18 मीटर ऊंचा और 16 मीटर चौड़ा था। हादसे के तुरंत बाद NHAI और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 रातभर काम में जुटे थे मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

महू एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि टनल के जिस छोर पर हादसा हुआ, वहां मजदूर पूरी रात से कार्यरत थे। सुरंग के मलबे को हटाने के लिए दो पोकलेन मशीनों की मदद ली जा रही है और उसे डंपरों के माध्यम से हटाया जा रहा है।

 सुरंग से जुड़े बड़े निर्माण का हिस्सा, हादसे की जांच जरूरी

चोरल नदी के पास दो सुरंगों का निर्माण इंदौर-खंडवा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रा में ढाई घंटे की बचत होने की उम्मीद है, लेकिन ताजा हादसे ने निर्माण गुणवत्ता और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-laborers-died-due-to-collapse-of-tunnel-under-construction/article-25506

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.