खरगोन में दो मिनी ट्रक आमने-सामने भिड़े: भीषण हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत, केबिन डेढ़ फीट तक धंसे

Khargone, MP

इंदौर रोड पर सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा — जेसीबी की मदद से दोनों चालकों के शव निकाले गए, सात लोग घायल।

 खरगोन जिले के बालसमुद के पास इंदौर रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे पेट्रोल पंप के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन लगभग डेढ़ फीट अंदर तक धंस गए, और दोनों ड्राइवर वहीं फंस गए।

इस भीषण टक्कर में सात अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा।

खाद लेकर लौट रहा था एक ट्रक चालक

मृत चालकों में एक की पहचान दिनेश पिता चेतराम भालसे (42), निवासी जीरभार के रूप में हुई है। वे धार जिले के धरमपुरी स्थित पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर अपने गांव लौट रहे थे।
दूसरा वाहन सब्जी से भरी पिकअप थी, जो इंदौर की ओर जा रही थी। हालांकि, उसके चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी है।

जेसीबी और कटर से चले रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण सैफुद्दीन खान और जावेद खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।
जेसीबी और गैस कटर की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों चालकों के शवों को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को कसरावद अस्पताल भेजा गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोड़ पर दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह टक्कर हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कसरावद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीयों ने की ट्रैफिक सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इंदौर रोड के इस मोड़ पर चेतावनी संकेत और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-mini-trucks-collided-head-on-in-khargone-both-drivers-died/article-37172

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.