- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देवास में 7वीं के छात्र की हत्या: दो नाबालिग चचेरे भाइयों ने लिया बदला, चाकू से 20 वार
देवास में 7वीं के छात्र की हत्या: दो नाबालिग चचेरे भाइयों ने लिया बदला, चाकू से 20 वार
Dewas, MP
मध्यप्रदेश के देवास जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 13 वर्षीय छात्र वेदांश झाला की हत्या उसके दो नाबालिग चचेरे भाइयों ने कर दी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 11 और 13 साल के इन दोनों भाइयों ने उसे गोदाम में बुलाकर बेरहमी से चाकू से हमला किया। वारदात इतनी क्रूर थी कि 13 वर्षीय आरोपी ने चाकू से करीब 20 बार वार किया।
विवाद से उपजी दुश्मनी बनी वजह
टीआई आशीष राजपूत ने बताया कि घटना सोनकच्छ के कराड़ियापरी गांव की है। मृतक वेदांश और 11 वर्षीय आरोपी के बीच मार्च से विवाद चल रहा था। वेदांश ने आरोपी की एक बार पिटाई कर दी थी और अपने दोस्तों को उससे दूर रहने के लिए कह दिया था। इस बात की खुन्नस आरोपी के मन में बैठ गई थी।
गोदाम में रची खौफनाक साजिश
शनिवार शाम गणेश आरती के बाद वेदांश गांव के दूसरे पंडाल में गया था। तभी दोनों आरोपी चचेरे भाई सब्जी काटने वाला चाकू लेकर उसे गोदाम में ले गए। 11 वर्षीय आरोपी ने वेदांश के हाथ पकड़े और 13 वर्षीय भाई ने पेट, गले और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए। खून से लथपथ वेदांश को हार्वेस्टर मशीन के नीचे फेंककर शव पर बोरा और मेट डालकर ढक दिया।
पुलिस ने ऐसे खोला राज़
रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को गोदाम में शव मिला। पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पड़ताल में सामने आया कि वेदांश को आखिरी बार उन्हीं दोनों भाइयों के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोनों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बयानों में विरोधाभास पकड़ा गया। कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की साजिश कबूल कर ली।
खून से सने कपड़े और चाकू बरामद
हत्या के बाद दोनों नाबालिग घर जाकर नहा लिए और खून से सने कपड़े छिपा दिए। पुलिस ने तलाशी में कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। सोमवार को दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उज्जैन बाल सुधार गृह भेजा गया।
गांव में मातम, परिवार सदमे में
गणेश उत्सव की खुशी के बीच हुई इस वारदात से गांव में मातम का माहौल है। वेदांश के परिवारजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चों द्वारा इस तरह की वारदात करना समाज के लिए चिंता का विषय है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए