मृत व्यक्तियों के नाम पर योजना लाभ का मामला: दो पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत CEO ने की कड़ी कार्रवाई

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मृत व्यक्तियों के नाम पर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के गंभीर मामले में जिला पंचायत प्रशासन ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर सख्त संदेश दिया है। जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा की गई इस कार्रवाई से पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।

गोपालपुर और अंतर्वेद पंचायत के सचिव निलंबित
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के तत्कालीन सचिव लखन लाल बागरी और ग्राम पंचायत अंतर्वेद के तत्कालीन सचिव वंशरूलहक मंसूरी को निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मृत व्यक्तियों के नाम पर अपात्र तरीके से योजनाओं का लाभ दिलवाया।

कड़ी जांच और कारण बताओ नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
गोपालपुर की शिकायत पर जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने सचिव लखन लाल बागरी को 3 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आरोप था कि उन्होंने मृतिका भूरी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुचित लाभ प्रदान किया। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई।

इसी तरह अंतर्वेद पंचायत के सचिव वंशरूलहक मंसूरी को भी मृतिका गुड्डी बाई को संबल योजना के तहत लाभ दिलाने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। समयसीमा में जवाब न देने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

पंचायत सेवा नियमों का उल्लंघन
इन दोनों मामलों में पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम तीन के तहत आचरण की गंभीर अनियमितता मानी गई है। सीईओ गेमावत ने कहा कि यह शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही और पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।

बड़े अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों का मानना है कि पंचायत सचिव अकेले इस गड़बड़ी के जिम्मेदार नहीं हैं। जनपद से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मृत व्यक्तियों के नाम पर योजना लाभ का मामला: दो पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत CEO ने की कड़ी कार्रवाई

Katni, MP

गोपालपुर और अंतर्वेद पंचायत के सचिव निलंबित
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के तत्कालीन सचिव लखन लाल बागरी और ग्राम पंचायत अंतर्वेद के तत्कालीन सचिव वंशरूलहक मंसूरी को निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने मृत व्यक्तियों के नाम पर अपात्र तरीके से योजनाओं का लाभ दिलवाया।

कड़ी जांच और कारण बताओ नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
गोपालपुर की शिकायत पर जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने सचिव लखन लाल बागरी को 3 जून को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आरोप था कि उन्होंने मृतिका भूरी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुचित लाभ प्रदान किया। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई।

इसी तरह अंतर्वेद पंचायत के सचिव वंशरूलहक मंसूरी को भी मृतिका गुड्डी बाई को संबल योजना के तहत लाभ दिलाने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। समयसीमा में जवाब न देने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

पंचायत सेवा नियमों का उल्लंघन
इन दोनों मामलों में पंचायत सेवा नियम 1998 के नियम तीन के तहत आचरण की गंभीर अनियमितता मानी गई है। सीईओ गेमावत ने कहा कि यह शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही और पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।

बड़े अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों का मानना है कि पंचायत सचिव अकेले इस गड़बड़ी के जिम्मेदार नहीं हैं। जनपद से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस प्रकार की हेराफेरी संभव नहीं है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि पूरे नेटवर्क को उजागर किया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-panchayat-secretary-suspended-in-the-name-of-deceased-persons/article-23393

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.