इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, सड़क हादसे और साइलेंट अटैक ने छीनी जान

Indore, MP

एक ही दिन दो अलग घटनाओं में 25 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय युवक की जान गई; पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की

 गुरुवार और शुक्रवार को इंदौर शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सड़क हादसे की है, जिसमें कलारिया निवासी 25 वर्षीय महिला पूजा ठहरिया की मौत हो गई। दूसरी घटना चंदन नगर में हुई, जहां 35 वर्षीय नईम की साइलेंट हार्ट अटैक से अचानक मृत्यु हो गई।

कार की जोरदार टक्कर से पूजा की मौत

गुरुवार शाम ग्राम कलारिया निवासी पूजा (25) पति गोलू ठहरिया घर से सामान लेने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूजा को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। चंदन नगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

परिवार में छाया मातम, दूसरी शादी के बाद शुरू किया था नया जीवन

पति गोलू ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से गंजबासौदा का है और रोजगार के लिए कुछ समय पहले ही इंदौर आया था।

  • पूजा के पहले पति की दो साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी।

  • पहले पति से दो बच्चे हैं, जो उनके साथ ही रहते थे।

  • कुछ महीने पहले पूजा ने गोलू से दूसरी शादी की थी और परिवार ने इंदौर में नई शुरुआत की थी।

हादसे ने परिवार को फिर गहरे सदमे में डाल दिया है।

चंदन नगर में 35 वर्षीय नईम की साइलेंट अटैक से मौत

दूसरी घटना चंदन नगर की है, जहां शुक्रवार सुबह नईम (35) पुत्र काले खां अचानक अचेत अवस्था में पाए गए। उनकी पत्नी ने उन्हें बेहोश देखा और तत्काल पड़ोसियों को बुलाया।

नईम को पहले क्लॉथ मार्केट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।

कांच का काम करता था नईम, परिवार में बेटा-बेटी

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नईम की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से होना सामने आया है।

  • नईम कांच का काम करता था।

  • उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

  • माता-पिता और अन्य रिश्तेदार घर की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं।

चंदन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-people-died-in-two-separate-incidents-in-indore-road/article-37776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.