सतना में करैत के डसने से दो बहनों की मौत, 24 घंटे में परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले में सर्पदंश की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम छींदा खम्हारिया खुर्द में 24 घंटे के भीतर एक ही परिवार की दो सगी बहनों की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरा गांव शोकाकुल है।

पहले छोटी, फिर बड़ी बहन को डसा

जानकारी के अनुसार, किसान जमींदार साहू की छोटी बेटी सपना साहू (10) गुरुवार रात घर में सो रही थी। इसी दौरान करैत ने उसे डस लिया। शुरू में परिवार ने इसे सामान्य कीड़े का काटना समझा, लेकिन पेट में तेज दर्द उठने पर जब निशान दिखे तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली ही रात जब परिवारजन सपना के शव के पास बैठे थे, तभी दूसरी बेटी निशा साहू (17) को भी उसी सांप ने डस लिया। निशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और एंटी-स्नेक वेनम भी लगाया गया, लेकिन जहर का असर गहरा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पांच बेटियों में से दो की गई जान

किसान जमींदार साहू की कुल 5 बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं है। दो बेटियों की अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। सपना पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि निशा पढ़ाई नहीं करती थी।

ग्रामीणों ने उठाई जागरूकता की मांग

जनपद सदस्य गौरव सिंह ने बताया कि दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। समय पर इलाज और जागरूकता की कमी के चलते लोग जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

करैत का जहर होता है बेहद खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका रंग गहरा नीला-काला होता है और शरीर पर सफेद धारियां होती हैं। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो नसों और दिमाग पर सीधा असर डालता है। खास बात यह है कि करैत के काटने पर अक्सर सूजन या स्पष्ट निशान नहीं दिखते, जिससे लोग समय रहते खतरे को पहचान नहीं पाते।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

सतना में करैत के डसने से दो बहनों की मौत, 24 घंटे में परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Satna, MP

पहले छोटी, फिर बड़ी बहन को डसा

जानकारी के अनुसार, किसान जमींदार साहू की छोटी बेटी सपना साहू (10) गुरुवार रात घर में सो रही थी। इसी दौरान करैत ने उसे डस लिया। शुरू में परिवार ने इसे सामान्य कीड़े का काटना समझा, लेकिन पेट में तेज दर्द उठने पर जब निशान दिखे तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अगली ही रात जब परिवारजन सपना के शव के पास बैठे थे, तभी दूसरी बेटी निशा साहू (17) को भी उसी सांप ने डस लिया। निशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और एंटी-स्नेक वेनम भी लगाया गया, लेकिन जहर का असर गहरा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पांच बेटियों में से दो की गई जान

किसान जमींदार साहू की कुल 5 बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं है। दो बेटियों की अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है। सपना पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि निशा पढ़ाई नहीं करती थी।

ग्रामीणों ने उठाई जागरूकता की मांग

जनपद सदस्य गौरव सिंह ने बताया कि दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। समय पर इलाज और जागरूकता की कमी के चलते लोग जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एंटी-स्नेक वेनम दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

करैत का जहर होता है बेहद खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका रंग गहरा नीला-काला होता है और शरीर पर सफेद धारियां होती हैं। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो नसों और दिमाग पर सीधा असर डालता है। खास बात यह है कि करैत के काटने पर अक्सर सूजन या स्पष्ट निशान नहीं दिखते, जिससे लोग समय रहते खतरे को पहचान नहीं पाते।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-sisters-died-due-to-karaits-bite-in-satna-a/article-32525

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.