भोपाल के कोलार डैम में दो छात्रों की डूबने से मौत

Bhopal, MP

भोपाल के कोलार डैम में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र मस्ती करते हुए पानी में उतरते हैं और फिर कुछ ही देर में तीन छात्र गहराई में चले जाते हैं।

इनमें से एक छात्र तो किसी तरह बचकर किनारे आ गया, लेकिन दो दोस्त हमेशा के लिए पानी में समा गए।

घटना के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रविवार रात तक सफलता नहीं मिली। आखिरकार सोमवार सुबह करीब 11:55 बजे दोनों छात्रों के शव डैम से बरामद किए गए। दोनों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलकिसगंज भेजा गया।

बिहार और छतरपुर के थे मृतक छात्र

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रिंस राजपूत (निवासी बिहार) और 20 वर्षीय उज्ज्वल त्रिपाठी (निवासी छतरपुर) के रूप में हुई है। दोनों भोपाल में रहकर बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। प्रिंस एमपी नगर क्षेत्र में और उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराये के कमरे में रहते थे। हादसे के बाद उनके शवों को उनके गृह जिलों को भेजा गया।

वीडियो में दिखा पूरा हादसा, मदद की गुहार लगाते रहे साथी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों दोस्त कोलार डैम में नहा रहे हैं। जैसे ही तीन दोस्त गहरे पानी में चले जाते हैं, घबराहट में छटपटाते हुए डूबने लगते हैं। वहीं एक छात्र किसी तरह खुद को बचा लेता है और बाकी दो की जान नहीं बच पाती। बचा हुआ छात्र और उसका साथी मदद के लिए चिल्लाते दिखते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा के अनुसार, घटना के बाद रविवार शाम से ही एसडीईआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया और करीब 18 घंटे की मेहनत के बाद दोनों शव बरामद कर लिए गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल के कोलार डैम में दो छात्रों की डूबने से मौत

Bhopal, MP

इनमें से एक छात्र तो किसी तरह बचकर किनारे आ गया, लेकिन दो दोस्त हमेशा के लिए पानी में समा गए।

घटना के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रविवार रात तक सफलता नहीं मिली। आखिरकार सोमवार सुबह करीब 11:55 बजे दोनों छात्रों के शव डैम से बरामद किए गए। दोनों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलकिसगंज भेजा गया।

बिहार और छतरपुर के थे मृतक छात्र

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रिंस राजपूत (निवासी बिहार) और 20 वर्षीय उज्ज्वल त्रिपाठी (निवासी छतरपुर) के रूप में हुई है। दोनों भोपाल में रहकर बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। प्रिंस एमपी नगर क्षेत्र में और उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराये के कमरे में रहते थे। हादसे के बाद उनके शवों को उनके गृह जिलों को भेजा गया।

वीडियो में दिखा पूरा हादसा, मदद की गुहार लगाते रहे साथी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों दोस्त कोलार डैम में नहा रहे हैं। जैसे ही तीन दोस्त गहरे पानी में चले जाते हैं, घबराहट में छटपटाते हुए डूबने लगते हैं। वहीं एक छात्र किसी तरह खुद को बचा लेता है और बाकी दो की जान नहीं बच पाती। बचा हुआ छात्र और उसका साथी मदद के लिए चिल्लाते दिखते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

18 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बिलकिसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा के अनुसार, घटना के बाद रविवार शाम से ही एसडीईआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया और करीब 18 घंटे की मेहनत के बाद दोनों शव बरामद कर लिए गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-students-died-due-to-drowning-in-kolar-dam-in/article-27664

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.