- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मुरैना में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो ग्रामीणों की मौत, 20 घायल
मुरैना में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो ग्रामीणों की मौत, 20 घायल
Morena, MP
मुरैना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना नूराबाद थाना क्षेत्र के करहधाम आश्रम के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान ट्रॉली में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय मुंशी जाटव और 35 वर्षीय पिस्ता जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों की ट्रॉली के नीचे दबने से जान चली गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए