मंडला में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, दो महिला नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

Mandala, MP

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें 2 महिला नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए.

बालाघाट और मंडला की सीमा पर हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के मारे की खबर है. बालाघाट के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया "यह मुठभेड़ सुबह हुई है और इसमें नक्सली और सुरक्षा बल के बीच में गोलीबारी हुई. जिसमें दो महिला नक्सलियों की जान चली गई है." अभी भी गोलीबारी जारी है.

मंडला में दो महिला नक्सली ढेर

बताया जा रहा है कि मंडला के बिछिया थाना अंतर्गत मुंडिदादर, गन्हेरिदादर के जंगल में यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में हॉकफोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है. कहा जा रहा है कि अभी यह मुठभेड़ जारी है. वहीं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि "इस ऑपरेशन में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने वाली हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है.

    एमपी डीजीपी ने दी जानकारी

    वहीं इस एनकाउंटर को लेकर मध्य प्रदेश डीजापी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा "जिला मंडला के थाना बिछिया अंतर्गत आज सुबह पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली धराशायी की गई. उनके कब्जे से एक एसएलआर राइफल व एक राइफल, वायरलेस सेट और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं. सर्चिंग जारी है."

    बता दें यह स्थान मंडला और बालाघाट जिले की सीमा पर है. राज्य और केंद्र सरकार नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है. इसी वजह से नक्सली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी तादाद में नक्सलियों के गोला बारूद भी मिले हैं. मध्य प्रदेश के गृह विभाग का दावा है कि बालाघाट मंडला और डिंडोरी के जंगलों में नक्सली गतिविधियां जारी हैं. इसीलिए इन जिलों के लिए केंद्र सरकार ने नक्सली गतिविधियां रोकने के लिए अलग से बजट भी जारी किया है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि जल्द ही नक्सलयों का पूरी तरह सफाया होगा.

    9 मार्च को हुए एनकाउंटर पर उठे थे सवाल

    गौरतलब है कि 9 मार्च को भी मंडला का कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन परिक्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी. जहां खबर आई थी कि हॉक फोर्स ने इस मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया था. दो नक्सलियों के समर्थकों के गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था. कांग्रेस ने विधानसभा में इस नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताया था. कांग्रेस का आरोप था कि नक्सली बताकर एक मानसिक रूप से कमजोर आदिवासी को मार डाला है. कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की थी. जबकि सरकार ने जांच की बात कही थी.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    02 Apr 2025 By दैनिक जागरण

    मंडला में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, दो महिला नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

    Mandala, MP

    बालाघाट और मंडला की सीमा पर हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के मारे की खबर है. बालाघाट के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया "यह मुठभेड़ सुबह हुई है और इसमें नक्सली और सुरक्षा बल के बीच में गोलीबारी हुई. जिसमें दो महिला नक्सलियों की जान चली गई है." अभी भी गोलीबारी जारी है.

    मंडला में दो महिला नक्सली ढेर

    बताया जा रहा है कि मंडला के बिछिया थाना अंतर्गत मुंडिदादर, गन्हेरिदादर के जंगल में यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में हॉकफोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है. कहा जा रहा है कि अभी यह मुठभेड़ जारी है. वहीं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि "इस ऑपरेशन में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने वाली हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है.

      एमपी डीजीपी ने दी जानकारी

      वहीं इस एनकाउंटर को लेकर मध्य प्रदेश डीजापी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा "जिला मंडला के थाना बिछिया अंतर्गत आज सुबह पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली धराशायी की गई. उनके कब्जे से एक एसएलआर राइफल व एक राइफल, वायरलेस सेट और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं. सर्चिंग जारी है."

      बता दें यह स्थान मंडला और बालाघाट जिले की सीमा पर है. राज्य और केंद्र सरकार नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है. इसी वजह से नक्सली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी तादाद में नक्सलियों के गोला बारूद भी मिले हैं. मध्य प्रदेश के गृह विभाग का दावा है कि बालाघाट मंडला और डिंडोरी के जंगलों में नक्सली गतिविधियां जारी हैं. इसीलिए इन जिलों के लिए केंद्र सरकार ने नक्सली गतिविधियां रोकने के लिए अलग से बजट भी जारी किया है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि जल्द ही नक्सलयों का पूरी तरह सफाया होगा.

      9 मार्च को हुए एनकाउंटर पर उठे थे सवाल

      गौरतलब है कि 9 मार्च को भी मंडला का कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन परिक्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी. जहां खबर आई थी कि हॉक फोर्स ने इस मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया था. दो नक्सलियों के समर्थकों के गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था. कांग्रेस ने विधानसभा में इस नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताया था. कांग्रेस का आरोप था कि नक्सली बताकर एक मानसिक रूप से कमजोर आदिवासी को मार डाला है. कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की थी. जबकि सरकार ने जांच की बात कही थी.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-women-naxalite-pile-firing-between-hawk-force-and-naxalites/article-16385

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.