- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शाजापुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर मौत
शाजापुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर मौत
Shajapur,MP
शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करेड़ी नाके के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हुई
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाईहेड़ा गांव के रहने वाले राजेंद्र (44) और मानसिंह (46) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मजदूरी कर शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। रात लगभग 12 बजे यह हादसा हो गया।
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाल रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र अविवाहित था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए