- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में कब्रों से छेड़छाड़, महिला का शव मिला; CCTV में कैद हुए दो युवक
खंडवा में कब्रों से छेड़छाड़, महिला का शव मिला; CCTV में कैद हुए दो युवक
Khandwa, MP
शहर के बड़े कब्रिस्तान में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दो कब्रों के साथ आपराधिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया।
इनमें से एक कब्र हाल ही में दफनाई गई महिला की थी, जबकि दूसरी कब्र की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को यह घटना पता चली और मौके पर परिजन व बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने भी तत्काल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। महिला का शव सुरक्षित ढंग से पुनः दफनाया गया।
पुलिस ने मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रिकॉर्डिंग में दो युवक पूरी तरह निर्वस्त्र कब्र के पास खड़े दिखाई दिए। एक युवक खंभे पर चढ़कर कब्र के कफन को सीसीटीवी कैमरे के सामने हिलाता भी दिखाई दिया। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है।
इससे पहले मई में भी इसी कब्रिस्तान में इसी तरह की वारदात सामने आई थी। तब अमावस्या के दिन छह कब्रें खोली गई थीं, जिनमें लगभग 50 साल की उम्र की महिलाओं के शव थे। विशेषज्ञों और परिजनों ने तांत्रिक क्रियाओं की आशंका जताई थी।
खंडवा के काजी सैयद निसार अली ने कहा कि यह घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि आरोपियों की तलाश CCTV फुटेज के आधार पर जारी है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए