- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- VIDEO:भोपाल में आवारा कुत्तों से बचने की कोशिश में हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
VIDEO:भोपाल में आवारा कुत्तों से बचने की कोशिश में हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Bhopal, MP
राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पुराने शहर के मोती मस्जिद इलाके का है, जहां कुत्तों से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायल युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, जुझर हुसैन और मोइज नामक युवक टीटी नगर स्टेडियम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। जान बचाने के प्रयास में उन्होंने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी, जिससे वाहन असंतुलित होकर एक बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों युवक सामने से आ रहे एक लोडिंग वाहन की चपेट में आ गए।
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दुर्घटना के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए