- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन बैंक चोरी का खुलासा: 2 करोड़ का सोना और कैश बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन बैंक चोरी का खुलासा: 2 करोड़ का सोना और कैश बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
Ujjain, MP
उज्जैन के महानंदा नगर स्थित एसबीआई शाखा में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने मंगलवार देर रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य का सोना और 8 लाख नकद बरामद कर लिया।
बैंक अधिकारी सस्पेंड
घटना के बाद बैंक के सेवा प्रबंधक और कैश अधिकारी की लापरवाही सामने आई। जिम्मेदारी तय करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
कैसे हुई वारदात
सोमवार रात बदमाश बैंक में घुसे और गोल्ड लोन के बदले रखे गए ग्राहकों के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात रही कि उन्होंने बैंक का मुख्य लॉकर नहीं तोड़ा।
CCTV से मिली बड़ी सुराग
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक से बाहर निकलते ही बाउंड्री वॉल फांदकर भागे। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी उमेश जोगा और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। टीम ने बैंक स्टाफ और सफाईकर्मी से पूछताछ की, साथ ही आसपास के सभी CCTV खंगाले।
गार्ड और सुरक्षा पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के समय बैंक में गार्ड मौजूद क्यों नहीं था। न तो कोई अलार्म बजा और न ही एंटी-थेफ्ट सिस्टम ने काम किया। गौरतलब है कि इसी बैंक में पिछले महीने देर रात आगजनी की घटना हुई थी, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा इंतजाम कड़े नहीं किए गए।
पुलिस का दावा
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात की योजना किसने बनाई और अंदर से किसने मदद की।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए