- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया युवक शिप्रा नदी में डूबा, दर्दनाक मौत
महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया युवक शिप्रा नदी में डूबा, दर्दनाक मौत
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब भोपाल से आए एक 16 वर्षीय श्रद्धालु की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक महाकाल दर्शन के उद्देश्य से अपने दोस्तों के साथ उज्जैन पहुंचा था।
भोपाल के इमलिया इलाके का रहने वाला समीर मीणा अपने छह दोस्तों के साथ उज्जैन आया था। सुबह सभी ने महाकालेश्वर मंदिर और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। इसके बाद सभी युवक सिद्ध आश्रम घाट पर स्नान करने पहुंचे। इस दौरान समीर नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही शिप्रा तैराक दल और होमगार्ड के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद समीर को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद समीर के परिवार में कोहराम मच गया है। उज्जैन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए