उज्जैन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का थाने के बाहर प्रदर्शन, टीआई पर मारपीट का आरोप

Ujjain, MP

On

शहर के महाकाल थाना क्षेत्र में रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस के जिला महासचिव संजय विश्वकर्मा के साथ थाने में मारपीट की, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाना का घेराव किया और देर रात तक नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने टीआई गगन बादल से माफी की मांग करते हुए सड़क पर धरना भी दिया।

क्या है मामला

कांग्रेस नेता संजय विश्वकर्मा के अनुसार, शाम 6 बजे चारधाम पार्किंग में बाहर से आए श्रद्धालुओं और पार्किंग संचालक के बीच विवाद हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, तभी पुलिस पहुंच गई और श्रद्धालुओं से आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया। विश्वकर्मा का आरोप है कि घटना के चार घंटे बाद उन्हें थाने बुलाकर टीआई गगन बादल ने मारपीट की

थाने में हंगामा, टीआई से माफी की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और लगातार नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि एक तरफ श्रद्धालुओं से मारपीट हो रही है और दूसरी तरफ उनकी आवाज उठाने वालों को पुलिस दबा रही है।

पुलिस का पक्ष: मारपीट नहीं, विवाद की गलतफहमी

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह एक सामान्य विवाद था जिसमें गाड़ी की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। एक पक्ष ने उसी समय आवेदन दिया, जबकि संजय विश्वकर्मा चार घंटे बाद आवेदन लेकर पहुंचे और FIR दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया और कहा कि CCTV फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, जिस पर कार्यकर्ता मान गए।

स्थिति अब शांत, CCTV से होगी सच्चाई की जांच

काफी देर तक चले हंगामे के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया गया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By Nitin Trivedi

उज्जैन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का थाने के बाहर प्रदर्शन, टीआई पर मारपीट का आरोप

Ujjain, MP

क्या है मामला

कांग्रेस नेता संजय विश्वकर्मा के अनुसार, शाम 6 बजे चारधाम पार्किंग में बाहर से आए श्रद्धालुओं और पार्किंग संचालक के बीच विवाद हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, तभी पुलिस पहुंच गई और श्रद्धालुओं से आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया। विश्वकर्मा का आरोप है कि घटना के चार घंटे बाद उन्हें थाने बुलाकर टीआई गगन बादल ने मारपीट की

थाने में हंगामा, टीआई से माफी की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और लगातार नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि एक तरफ श्रद्धालुओं से मारपीट हो रही है और दूसरी तरफ उनकी आवाज उठाने वालों को पुलिस दबा रही है।

पुलिस का पक्ष: मारपीट नहीं, विवाद की गलतफहमी

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मारपीट के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह एक सामान्य विवाद था जिसमें गाड़ी की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। एक पक्ष ने उसी समय आवेदन दिया, जबकि संजय विश्वकर्मा चार घंटे बाद आवेदन लेकर पहुंचे और FIR दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया और कहा कि CCTV फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, जिस पर कार्यकर्ता मान गए।

स्थिति अब शांत, CCTV से होगी सच्चाई की जांच

काफी देर तक चले हंगामे के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया गया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ujjain-congress-workers-demonstrated-outside-the-police-station-alleging-assault/article-23687

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.