भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर ‘ॐ’ और चंद्र का अलंकरण, सुबह भक्ति से गूंजा उज्जैन

Ujjain, MP

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर गुरुवार तड़के 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। भोर की पहली किरण के साथ ही विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर ‘ॐ’ और चंद्र का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

मंदिर के पट खुलने के बाद गर्भगृह में पुजारियों ने सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शहद व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और फिर कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

इसके उपरांत भगवान को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की मालाओं से श्रृंगारित किया गया। सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से अलंकृत भगवान महाकाल का रूप देखते ही बन रहा था।

अल सुबह भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और “जय श्री महाकाल” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत यह अलौकिक दृश्य उज्जैन की धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया।

babab

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर ‘ॐ’ और चंद्र का अलंकरण, सुबह भक्ति से गूंजा उज्जैन

Ujjain, MP

कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर गुरुवार तड़के 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। भोर की पहली किरण के साथ ही विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर ‘ॐ’ और चंद्र का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

मंदिर के पट खुलने के बाद गर्भगृह में पुजारियों ने सभी देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शहद व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और फिर कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई।

इसके उपरांत भगवान को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और पुष्पों की मालाओं से श्रृंगारित किया गया। सुगंधित पुष्पों और आभूषणों से अलंकृत भगवान महाकाल का रूप देखते ही बन रहा था।

अल सुबह भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और “जय श्री महाकाल” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत यह अलौकिक दृश्य उज्जैन की धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया।

babab

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ujjain-echoed-with-devotion-in-the-morning-with-the-decoration/article-36597

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.