सिंगरौली में सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम: 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

Singroli, MP

नगर पालिक निगम सिंगरौली में कार्यरत 174 वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर निगम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा!

कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा निगम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
सिंगरौली में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। कर्मचारियों के संगठन ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर निगम में कार्यरत 174 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को अब तक स्थायीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि अन्य नगर निगमों में यह सुविधा दी जा चुकी है। संगठन ने मांग की है कि महापौर परिषद की स्वीकृति के बाद इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
इसके अलावा 70 नियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित करने, मृत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति, अनुदान राशि एवं पेंशन का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग उठाई गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई मामलों में स्थापना शाखा स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं कर्मचारियों के NPS खातों में कटौती के बावजूद राशि जमा न होने का मुद्दा भी सामने आया है।
संगठन ने सफाई कर्मचारियों के बच्चों को अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिकता से प्रवेश, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य जांच, बीमा एवं साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाएं देने की भी मांग की है।
अंत में संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम: 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

Singroli, MP

कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा निगम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
सिंगरौली में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। कर्मचारियों के संगठन ने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर निगम में कार्यरत 174 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को अब तक स्थायीकरण का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि अन्य नगर निगमों में यह सुविधा दी जा चुकी है। संगठन ने मांग की है कि महापौर परिषद की स्वीकृति के बाद इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
इसके अलावा 70 नियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर समायोजित करने, मृत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति, अनुदान राशि एवं पेंशन का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग उठाई गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई मामलों में स्थापना शाखा स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं कर्मचारियों के NPS खातों में कटौती के बावजूद राशि जमा न होने का मुद्दा भी सामने आया है।
संगठन ने सफाई कर्मचारियों के बच्चों को अच्छे शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिकता से प्रवेश, सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य जांच, बीमा एवं साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाएं देने की भी मांग की है।
अंत में संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ultimatum-of-sanitation-workers-in-singrauli-for-indefinite-strike-if/article-52509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.