राहुल के 'सरेंडर' बयान पर उमा भारती का हमला: कहा- इतनी भी अंग्रेज़ी नहीं आती, सेना पर सवाल शर्मनाक

BHOPAL, MP

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'नरेंदर-सरेंडर' वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार तेज कर दिया है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को 'सरेंडर' और 'सीजफायर' के बीच का फर्क भी समझ नहीं आता।

उमा भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने कभी सरेंडर नहीं किया है। राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें।"

राहुल गांधी का विवादित बयान

दरअसल, 4 जून को भोपाल में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,
"मैं भाजपा और आरएसएस वालों को अच्छी तरह से जानता हूं। इन पर थोड़ा दबाव डालो, ये डर कर भाग जाते हैं। ट्रंप ने इशारा किया, मोदी जी ने फोन उठाया और कहा – नरेंदर सरेंडर।"

उन्होंने आगे कहा था, "1971 में जब अमेरिका धमका रहा था, तब भारत ने पाकिस्तान को तोड़ दिया था। कांग्रेस कभी सरेंडर नहीं करती। गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जैसे नेता कभी झुके नहीं। ये लोग सुपरपावर से भी लड़े हैं।"

राहुल गांधी ने अपने इस भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे लेकर भाजपा अब आक्रामक हो गई है।

भाजपा का पलटवार तेज

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता लगातार हमलावर हैं। उमा भारती से पहले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और अन्य नेताओं ने भी इसे सेना का अपमान बताया और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राहुल के 'सरेंडर' बयान पर उमा भारती का हमला: कहा- इतनी भी अंग्रेज़ी नहीं आती, सेना पर सवाल शर्मनाक

BHOPAL, MP

उमा भारती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने कभी सरेंडर नहीं किया है। राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें।"

राहुल गांधी का विवादित बयान

दरअसल, 4 जून को भोपाल में कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था,
"मैं भाजपा और आरएसएस वालों को अच्छी तरह से जानता हूं। इन पर थोड़ा दबाव डालो, ये डर कर भाग जाते हैं। ट्रंप ने इशारा किया, मोदी जी ने फोन उठाया और कहा – नरेंदर सरेंडर।"

उन्होंने आगे कहा था, "1971 में जब अमेरिका धमका रहा था, तब भारत ने पाकिस्तान को तोड़ दिया था। कांग्रेस कभी सरेंडर नहीं करती। गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जैसे नेता कभी झुके नहीं। ये लोग सुपरपावर से भी लड़े हैं।"

राहुल गांधी ने अपने इस भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे लेकर भाजपा अब आक्रामक हो गई है।

भाजपा का पलटवार तेज

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता लगातार हमलावर हैं। उमा भारती से पहले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और अन्य नेताओं ने भी इसे सेना का अपमान बताया और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uma-bhartis-attack-on-rahuls-surrender-statement-said-so-much/article-23170

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.