- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उमा भारती की शिव भक्ति, GIS को लेकर मोहन यादव को दे दी नसीहत
उमा भारती की शिव भक्ति, GIS को लेकर मोहन यादव को दे दी नसीहत
Ujjain, MP
महाशिवरात्रि पर उमा भारती महाकालेश्वर मंदिर पहुंची यहां उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना और अभिषेक किया. इन्वेस्टर्स समिट, निवेश नीति और शराबबंदी को लेकर चर्चा की.
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने गर्भगृह में पूजन-अर्चन और अभिषेक किया. इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और मंत्र जाप किया. करीब 15 मिनट तक पूजा करने के बाद बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, निवेश नीति और शराबबंदी को लेकर चर्चा की.
नेहरू की उद्योग नीति की सराहना, मोहन यादव को दी सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उद्योगों के विकास पर चर्चा करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू की औद्योगिक नीति की तारीफ की. उन्होंने कहा कि "निवेश को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम करने वाले अधिकारियों की मॉनिटरिंग जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सुझाव दिया कि नए निवेशों में नेहरू की औद्योगिक अवधारणा को भी शामिल किया जाए. उन्होंने महात्मा गांधी और नेहरू की विकास सोच को मिलाकर आगे बढ़ने की बात कही."
शराबबंदी को लेकर सख्त रुख
धार्मिक नगरी उज्जैन में शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने एक बार फिर अपनी मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है, लेकिन अब इसे संपूर्ण शराबबंदी की ओर ले जाना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेशभर में, चाहे वो महानगर हो या ग्राम पंचायत, शराब पर पूरी तरह से रोक लगाई जानी चाहिए."

प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई पर भड़कीं
अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर अमेरिका में भारतीयों को बाहर निकाले जाने की खबर पर उमा भारती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण, शर्मनाक और हिंसक करार दिया. उन्होंने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि वो इस स्थिति पर हंस रहे थे, जो बेहद आपत्तिजनक है. उन्होंने यहां तक कहा कि मस्क को ‘दिमागी बीमारी’ हो सकती है, क्योंकि इतने अमीर व्यक्ति का ऐसा व्यवहार निंदनीय है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए