महाकुंभ में मची भगदड़ में नर्मदापुरम के उमेश सराठे की भी मौत, शव घर पहुंचा

Jagran Desk

प्रयागराज में जारी महाकुंभ में मध्यप्रदेश के भी 4 लोगों की मौत हुई है. नर्मदापुरम जिले के व्यक्ति का शव परिजनों को सौंपा गया.

प्रयागराज महाकुभ में भगदड़ के दौरान नर्मदापुरम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई है. जिले के ग्राम मरोड़ा निवासी 50 वर्षीय उमेश कुमार सराठे की मौत के बाद परिवार में मातम है. उमेश अपने साथियों के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. भगदड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. शव को प्रयागराज से एंबुलेंस के जरिए जबलपुर तक लाया गया. जबलपुर से ग्राम मरोड़ा तक शव को पिकअप वाहन से पहुंचाया गया.

प्रयागराज से नर्मदापुरम वाहन से भेजा शव

उमेश का शव बुधवार देर रात घर पहुंचा तो गांव के सारे ग्रामीण जमा हो गए. पीड़ित भाई अनिल सराठे ने बताया "भगदड़ के दौरान उमेश सराठे का स्वास्थ्य खराब हो गया. उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई." इस मामले में रामपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक शुगर से पीड़ित था. संगम में नहाते समय उसे तेज ठंड लगी और इसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया. बताया जाता है कि भगदड़ के दौरान उमेश की मौत हार्ट अटैक से हुई. उमेश सराठे बाबई में सैलून की दुकान चलाते थे. उनके दो बेटे और एक बेटी है.

मध्यप्रदेश के कुल 4 लोग हुए मौत के शिकार

बता दें कि प्रयागराज महाकुभ में मची भगदड़ में मध्यप्रदेश के 4 लोगों की मौत हुई है. भोपाल के बृजमोहन शर्मा के अलाावा नर्मदापुरम के उमेश सराठे, छतरपुर की हुकुम लोधी और रायसेन के मोहनलाल अहिरवार के नाम इनमें शामिल हैं. अभी मध्यप्रदेश के 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में बहुत दुखद घटना हुई. बाबा महाकाल उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाकुंभ में मची भगदड़ में नर्मदापुरम के उमेश सराठे की भी मौत, शव घर पहुंचा

Jagran Desk

प्रयागराज महाकुभ में भगदड़ के दौरान नर्मदापुरम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई है. जिले के ग्राम मरोड़ा निवासी 50 वर्षीय उमेश कुमार सराठे की मौत के बाद परिवार में मातम है. उमेश अपने साथियों के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. भगदड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. शव को प्रयागराज से एंबुलेंस के जरिए जबलपुर तक लाया गया. जबलपुर से ग्राम मरोड़ा तक शव को पिकअप वाहन से पहुंचाया गया.

प्रयागराज से नर्मदापुरम वाहन से भेजा शव

उमेश का शव बुधवार देर रात घर पहुंचा तो गांव के सारे ग्रामीण जमा हो गए. पीड़ित भाई अनिल सराठे ने बताया "भगदड़ के दौरान उमेश सराठे का स्वास्थ्य खराब हो गया. उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई." इस मामले में रामपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक शुगर से पीड़ित था. संगम में नहाते समय उसे तेज ठंड लगी और इसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया. बताया जाता है कि भगदड़ के दौरान उमेश की मौत हार्ट अटैक से हुई. उमेश सराठे बाबई में सैलून की दुकान चलाते थे. उनके दो बेटे और एक बेटी है.

मध्यप्रदेश के कुल 4 लोग हुए मौत के शिकार

बता दें कि प्रयागराज महाकुभ में मची भगदड़ में मध्यप्रदेश के 4 लोगों की मौत हुई है. भोपाल के बृजमोहन शर्मा के अलाावा नर्मदापुरम के उमेश सराठे, छतरपुर की हुकुम लोधी और रायसेन के मोहनलाल अहिरवार के नाम इनमें शामिल हैं. अभी मध्यप्रदेश के 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में बहुत दुखद घटना हुई. बाबा महाकाल उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/umesh-sarathe-of-narmadapuram-also-died-in-the-stampede-in/article-8973

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.