केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर फर्जीवाड़ा, चाचा-भतीजे ने मिलकर कर दिया 'कांड', जानें पूरा ममामला

Shivpuri,MP

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फर्जी लेटर पेड सामने आया जिसमें दो व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज हुई है। फर्जी पत्र में शराब दुकान बंद करने और दुकानों का आवंटन करने की सिफारिश की गई थी, जिसकी जांच में असली पत्र का जावक नंबर इस्तेमाल हुआ पाया गया।

शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फर्जी लेटर पेड का मामला सामने आया। इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लेटरहेड पर आए दो पत्रों ने अफसरों के होश उड़ा दिए। दरअसल दोनों पर जावक नंबर एक ही था। एक में शराब दुकान को बंद करने के लिए लिखा गया था। इसी पत्र से कूटरचित पत्र तैयार कर समिति प्रबंधक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लखारी खनियांधाना को दिया गया। जिसमें लोकपाल लोधी को कंट्रोल की दुकान आवंटन की बात की गई थी।

भनक लगने के बाद समिति प्रबंधक ने यह पत्र खाद्य विभाग में दिया तो जांच पड़ताल शुरू हुई। जिसमें यह पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद थाना बामौरकलां में आरोपित करन सिंह लोधी और लोकपाल लोधी दोनों निवासी नयागांव बिजरावन खनियांधाना के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा भतीजे हैं।

केंद्रीय मंत्री का एक फर्जी पत्र कराया तैयार

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक पत्र 22 जुलाई 2024 को जारी हुआ था। जिसमें पिछोर थाने में शराब का ठेका बंद कराए जाने एवं सौरभ ठेकेदार से दुकान वापस कराए जाने की बात लिखी थी। कलेक्टर ने पत्र मिलने के बाद आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। यह पत्र करन सिंह की शिकायत पर लिखा गया था। इसी पत्र के आधार पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का एक फर्जी पत्र तैयार किया गया। यह पत्र समिति प्रबंधक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लखारी खनियांधाना को करन सिंह ने खुद जाकर दिया। जिसमें लोकपाल लोधी को कंट्रोल की दुकान आवंटन करने की सिफारिश की गई थी। जब यह पत्र लेकर समिति प्रबंधक खाद्य विभाग में पहुंचे तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि इस प्रकार किसी समिति प्रबंधक के पास पत्र कभी नहीं भेजा जाता है।

ऐसे खुली पोल

दरअसल, केंद्रीय मंत्री किसी भी मामले में पत्र लिखते हैं तो वह कलेक्टर के माध्यम से ही संबंधित विभाग तक पहुंचता है। जब खाद्य विभाग ने जांच शुरू की तो कलेक्टर कार्यालय से जावक नंबर के आधार पर पत्र निकाले गए। जिसमें पता चला कि शराब दुकान पर कार्रवाई को लेकर जो पत्र आया था, उस जावक नंबर का इस्तेमाल कर नकली पत्र तैयार किया गया है। इसके बाद बामौरकलां में करन सिंह और लोकपाल लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 318 (4), 338, 336(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जांच में खुल गए सारे राज

कलेक्टर के निर्देश पर जब आबकारी विभाग ने शराब दुकान की जांच शुरू की तो पता चला कि बिजरावन खनियांधाना में कोई लाइसेंसी शराब दुकान ही नहीं है। यहां अवैध रूप से जंडेल सिंह लोधी द्वारा शराब बेची जा रही थी। जब टीम ने छापा मारा तो 16 पाव देशी मदिरा के मिले। अवैध शराब बेचने के मामले में आरोपित जंडेल सिंह लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। अब मामले को लेकर जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर फर्जीवाड़ा, चाचा-भतीजे ने मिलकर कर दिया 'कांड', जानें पूरा ममामला

Shivpuri,MP

शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के फर्जी लेटर पेड का मामला सामने आया। इस मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लेटरहेड पर आए दो पत्रों ने अफसरों के होश उड़ा दिए। दरअसल दोनों पर जावक नंबर एक ही था। एक में शराब दुकान को बंद करने के लिए लिखा गया था। इसी पत्र से कूटरचित पत्र तैयार कर समिति प्रबंधक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लखारी खनियांधाना को दिया गया। जिसमें लोकपाल लोधी को कंट्रोल की दुकान आवंटन की बात की गई थी।

भनक लगने के बाद समिति प्रबंधक ने यह पत्र खाद्य विभाग में दिया तो जांच पड़ताल शुरू हुई। जिसमें यह पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद थाना बामौरकलां में आरोपित करन सिंह लोधी और लोकपाल लोधी दोनों निवासी नयागांव बिजरावन खनियांधाना के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा भतीजे हैं।

केंद्रीय मंत्री का एक फर्जी पत्र कराया तैयार

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक पत्र 22 जुलाई 2024 को जारी हुआ था। जिसमें पिछोर थाने में शराब का ठेका बंद कराए जाने एवं सौरभ ठेकेदार से दुकान वापस कराए जाने की बात लिखी थी। कलेक्टर ने पत्र मिलने के बाद आबकारी विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। यह पत्र करन सिंह की शिकायत पर लिखा गया था। इसी पत्र के आधार पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का एक फर्जी पत्र तैयार किया गया। यह पत्र समिति प्रबंधक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लखारी खनियांधाना को करन सिंह ने खुद जाकर दिया। जिसमें लोकपाल लोधी को कंट्रोल की दुकान आवंटन करने की सिफारिश की गई थी। जब यह पत्र लेकर समिति प्रबंधक खाद्य विभाग में पहुंचे तो वह भी हैरान रह गए। क्योंकि इस प्रकार किसी समिति प्रबंधक के पास पत्र कभी नहीं भेजा जाता है।

ऐसे खुली पोल

दरअसल, केंद्रीय मंत्री किसी भी मामले में पत्र लिखते हैं तो वह कलेक्टर के माध्यम से ही संबंधित विभाग तक पहुंचता है। जब खाद्य विभाग ने जांच शुरू की तो कलेक्टर कार्यालय से जावक नंबर के आधार पर पत्र निकाले गए। जिसमें पता चला कि शराब दुकान पर कार्रवाई को लेकर जो पत्र आया था, उस जावक नंबर का इस्तेमाल कर नकली पत्र तैयार किया गया है। इसके बाद बामौरकलां में करन सिंह और लोकपाल लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 318 (4), 338, 336(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जांच में खुल गए सारे राज

कलेक्टर के निर्देश पर जब आबकारी विभाग ने शराब दुकान की जांच शुरू की तो पता चला कि बिजरावन खनियांधाना में कोई लाइसेंसी शराब दुकान ही नहीं है। यहां अवैध रूप से जंडेल सिंह लोधी द्वारा शराब बेची जा रही थी। जब टीम ने छापा मारा तो 16 पाव देशी मदिरा के मिले। अवैध शराब बेचने के मामले में आरोपित जंडेल सिंह लोधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। अब मामले को लेकर जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uncle-and-nephew-together-committed-fraud-in-the-name-of/article-8001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.