भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

BHOPAL, MP

केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच किया।

लंच कार्यक्रम के उपरांत शाह रवाना हुए रविंद्र भवन की ओर, जहां आयोजित हो रहा है राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी उपस्थिति में मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इतना ही नहीं, प्रदेश के छह विभिन्न दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच भी छह अलग-अलग समझौतों पर सहमति बनेगी। इन करारों के जरिए मध्यप्रदेश के दुग्ध उत्पादन और सहकारिता क्षेत्र में नया युग शुरू होने जा रहा है।

प्रदेश के पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने बताया कि आगामी पांच वर्षों में डेढ़ लाख किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य में प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को वर्तमान तीसरे स्थान से उठाकर देश के शीर्ष दूध उत्पादक राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन में इन एमओयू के जरिए संरचनात्मक सुधार और नवाचार लाने की व्यापक योजना तैयार की गई है, जो प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

BHOPAL, MP

केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लंच किया।

लंच कार्यक्रम के उपरांत शाह रवाना हुए रविंद्र भवन की ओर, जहां आयोजित हो रहा है राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनकी उपस्थिति में मध्यप्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इतना ही नहीं, प्रदेश के छह विभिन्न दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच भी छह अलग-अलग समझौतों पर सहमति बनेगी। इन करारों के जरिए मध्यप्रदेश के दुग्ध उत्पादन और सहकारिता क्षेत्र में नया युग शुरू होने जा रहा है।

प्रदेश के पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने बताया कि आगामी पांच वर्षों में डेढ़ लाख किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे राज्य में प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को वर्तमान तीसरे स्थान से उठाकर देश के शीर्ष दूध उत्पादक राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन में इन एमओयू के जरिए संरचनात्मक सुधार और नवाचार लाने की व्यापक योजना तैयार की गई है, जो प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/union-home-minister-amit-shah-reached-bhopal/article-17628

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.