- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- जो हूं, बाबा की कृपा से
महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बोले- जो हूं, बाबा की कृपा से
Ujjain, MP
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर परिवार के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने टेका मत्था. कहा- खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान परिवार के साथ महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. वे परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार की भस्म आरती में शामिल हुए. नंदी हॉल में करीब 2 घंटे तक बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल की आराधना की. इस दौरान वे भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए. चिराग ने कहा, "आज इस आरती में शामिल होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. भगवान महाकाल की कृपा से मैं यहां तक पहुंचा हूं.''
बाबा महाकाल की चौखट पर टेका मत्था
भस्म आरती के दौरान चिराग पासवान महाकाल का जाप करते दिखे. पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर की गर्भगृह की चोखट पर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर पुजारी महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाकर फूलों की माला आशीर्वाद स्वरूप पहनाई और विधिवत पूजा करवाई. महाकाल मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट किया गया.
भस्म आरती में शामिल होना अद्भुत अनुभव : चिराग
मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की. उन्होंने कहा, " हर व्यक्ति को जीवन में एक बार भस्म आरती का दिव्य अनुभव जरूर लेना चाहिए. आज इस आरती में शामिल होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. भगवान महाकाल की कृपा से मैं यहां तक पहुंचा हूं.'' उन्होंने आगे कहा, " एक समय था जब मुझसे सब कुछ छिन गया था, लेकिन बाबा महाकाल की कृपा से आज मैं यहां खड़ा हूं." चिराग ने बताया कि वे अपनी माता, बहन, जीजा, भांजे-भांजी सहित पूरे परिवार के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं.
'विकसित भारत' का संकल्प साकार करने की प्रार्थना
चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प को सफल बनाने के लिए महाकाल से प्रार्थना की है. उन्होंने कहा, '' देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग प्रयासरत हैं और इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा है.'' महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद चिराग पासवान नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता के मंदिर में दर्शन के लिए रवाना होंगे. उनके इस दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए