- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की महाकाल भस्म आरती में शिरकत, पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की महाकाल भस्म आरती में शिरकत, पारंपरिक वेशभूषा में हुए शामिल
Ujjain, MP
भारत सरकार के शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे और प्रातः 4 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकाल और नंदी को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्मेंद्र प्रधान लगभग दो घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और पूरे भक्ति भाव से शिव जाप में लीन रहे। वे पारंपरिक धोती और सोला वस्त्र पहनकर आरती में सम्मिलित हुए। आरती के उपरांत प्रधान ने विशेष पूजन-अर्चन किया, जिसे पुजारी जितेंद्र शर्मा ने विधिवत संपन्न कराया।
मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से आशीष दुबे और अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत और सम्मान किया। मंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे।
धर्मेंद्र प्रधान का यह दौरा धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक रहा, जिसमें उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान शिव की आराधना की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए