- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में किया पौधारोपण और मंदिर की सफाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में किया पौधारोपण और मंदिर की सफाई
Raisen, MP
केंद्रीय कृषि मंत्री और रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रविवार को रायसेन जिले का दौरा करने पहुंचे।
उनके आने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच बहस और तनाव की स्थिति देखी गई।
सड़क निर्माण में आरोप
कांग्रेस का कहना है कि 32 करोड़ रुपए की लागत से बनी सड़कों में गुणवत्ता का अभाव है, जबकि सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
मंत्री ने किया पौधारोपण और मंदिर की सफाई
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत रायसेन दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले भोपाल मार्ग स्थित खरवई के पास चिड़िया टोल पर पौधारोपण किया। इसके बाद वार्ड 13 के शिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया और मंदिर की सफाई की।
एक देश, एक चुनाव पर सम्मेलन
मंत्री ने वन विभाग परिसर में आयोजित ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर जनप्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके दौरान जिला पंचायत, नगर पालिका और जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में सांसद कार्यालय का उद्घाटन किया।
सांची में 'नमो वाटिका' का शुभारंभ
रायसेन दौरे के अंतिम चरण में शिवराज सिंह चौहान सांची पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नमो वाटिका’ का शुभारंभ किया और पौधारोपण किया।
रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे
मंत्री का अंतिम कार्यक्रम सांची स्थित सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर रहेगा। यहां वे शिविर का निरीक्षण करेंगे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए