- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खंडवा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं ने सड़क की दुर्दशा पर कराया मुंडन
खंडवा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नेताओं ने सड़क की दुर्दशा पर कराया मुंडन
Khandwa, MP
पंधाना रोड की जर्जर हालत को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने अनोखे अंदाज़ में विरोध दर्ज कराया। सिरपुर फाटे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान पांच नेताओं ने सिर मुंडवाकर सड़क की “मृत्यु” का प्रतीकात्मक पिंडदान किया।
लगभग पौने दो घंटे तक चला यह चक्काजाम दोपहर 11:45 से 1:30 बजे तक चला, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
“सड़क की मौत, अब पिंडदान”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि इसे मृत मानकर अब उसका पिंडदान किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए किया गया ताकि सरकार पर से “भूत-प्रेत” का साया हटे और सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
पुलिस को सौंपा ज्ञापन
आंदोलन के अंत में प्रदर्शनकारियों ने पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध समाप्त किया। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर कैथवास, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, सुनिल आर्या, विकास व्यास, रामपाल सिंह सोलंकी, अयान खान, महेंद्र पटेल सहित कई नेता शामिल रहे।
आज होगा सर्व समाज का बड़ा आंदोलन
गुरुवार को खंडवा शहर से पंधाना तक सर्व समाज की ओर से बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इस आंदोलन में करणी सेना, भारतीय किसान संघ और कई अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। हजारों लोगों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए