- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नीमच में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन: घुटनों के बल रेंगकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, उठाई बुनियादी सुवि...
नीमच में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन: घुटनों के बल रेंगकर पहुंचीं कलेक्टर कार्यालय, उठाई बुनियादी सुविधाओं की मांग
Neemuch, MP
जावद तहसील के सुठोली ग्राम पंचायत की दर्जनों महिलाएं मंगलवार को एक बेहद अनोखे और मार्मिक प्रदर्शन के साथ नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। इन महिलाओं ने घुटनों के बल रेंगते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य गेट तक की दूरी तय की और फिर कलेक्टर से मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का कहना था कि वर्षों से उनका गांव बुनियादी विकास से वंचित है। खासतौर पर पक्की सड़क और पेयजल की गंभीर समस्या है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बारिश में बह जाती है सड़क, बच्चों की जान का डर
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सुठोली गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अब तक कच्ची ही है। बारिश आते ही यह सड़क नाले का रूप ले लेती है, जिसमें तीन से चार फीट तक पानी बहता है। इससे गांव के बच्चों का स्कूल जाना जोखिम भरा हो जाता है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें हर पल इस बात का डर सताता है कि कहीं उनका बच्चा बह न जाए।
पानी के लिए सिर पर भरकर लाना पड़ता है
गांव में पेयजल संकट भी एक बड़ी समस्या है। गर्मियों में महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, वो भी सिर पर उठाकर। चूंकि गांव में कोई सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था नहीं है, इसलिए वे निजी ट्यूबवेल और कुओं पर निर्भर हैं। यह स्थिति न सिर्फ असुविधाजनक है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।
कलेक्टर से मांगा समाधान
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत और जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार वे घुटनों के बल रेंगते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, ताकि प्रशासन उनकी पीड़ा को महसूस कर सके। उन्होंने कलेक्टर से जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण, सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था और सुरक्षित परिवहन मार्ग की व्यवस्था की मांग की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए