अनूठी पहल, यहां भिखारियों को पैसे की जगह दिए जाएंगे कूपन

JABALPUR, MP

योजना का मकसद लोगों को भिखारियों को नकद पैसा देने से रोकना है. जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा शुरू की गई यह योजना भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान का हिस्सा है. लोगों को भिखारियों को नकद पैसे देने की जगह कूपन देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

जबलपुर जिले में भिखारी मुक्त अभियान के तहत एक अनूठी योजना की शुरूआत की जा रही है, इसके तहत अब भिखारियों को खासकर बच्चों को पैसे की जगह कूपन दिए जाएंगे. यह अनूठी योजना शहर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक जागरूकता अभियान के तहत शुरू की जाएगी. BHIKH

लोगों का नजरिया बदलने की कोशिश करेगी प्रशासन

जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने योजना के बारे में बताते कहा कि इसमें रोटरी जैसे प्रमुख सामाजिक संगठनों को शामिल किया जा रहा है. कलेक्टर ने कहा कि  जिला प्रशासन लोगों की यह मानसिकता बदलने के लिए प्रयास करेगी, वह बच्चों को नकद पैसे देकर दान नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनका भविष्य बिगाड़ रहे हैं.

 योजना में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अक्सर लोग सड़क पर बच्चों को पैसे देकर मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे बच्चों को शिक्षा और बेहतर जीवन से जोड़ने की प्रक्रिया बाधित होती है. कलेक्टर ने कहा कि, इस सोच को बदलने और एक दीर्घकालिक समाधान पेश करने के लिए प्रशासन रोटरी जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि लोगों को भिखारियों के शिक्षा और पुनर्वास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके.

कहा जाता है कि अगर किसी बच्चे को एक रुपया भी दे दिया तो आपने उसे जिंदगी भर के लिए भिखारी बना दिया. जबलपुर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम भिक्षावृत्ति को समाप्त करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

जबलपुर में नकद के बदले कूपन योजना की शुरूआत

दीपक सक्सेना ने बताया कि प्रशासन ने नकद के बदले कूपन देने की एक नई योजना बनाई है. इसके तहत, दान करने वाले लोगों को कुछ चुनी हुई दुकानों के कूपन दिए जाएंगे, जहां से गरीब और जरूरतमंद लोग निर्धारित सामग्री ले सकेंगे. यह योजना नकद दान की जगह सामग्री आधारित सहायता देने पर केंद्रित है, जिससे भिक्षावृत्ति को हतोत्साहित किया जा सके और जरूरतमंद लोगों को सही तरीके से सहायता मिल सके.

रोटरी ने जिला प्रशासन की पहल का किया समर्थन

रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्रा ने जिला प्रशासन की पहल का समर्थन देते हुए कहा कि रोटरी के सभी सदस्य इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देंगे और बच्चों के पुनर्वास की दीर्घकालिक योजना पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि रोटरी के सदस्य विभिन्न चौराहा पर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे कि वह बच्चों को नकद पैसे ना दें.

नकद पैसे बच्चों के में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ा रहे हैं

कहा जाता है कि यदि आपने एक बार किसी एक बच्चों को एक रुपया भी दे दिया तो आपने उसे जिंदगी भर के लिए भिखारी बना दिया. जबलपुर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम भिक्षावृत्ति को समाप्त करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

अनूठी पहल, यहां भिखारियों को पैसे की जगह दिए जाएंगे कूपन

JABALPUR, MP

जबलपुर जिले में भिखारी मुक्त अभियान के तहत एक अनूठी योजना की शुरूआत की जा रही है, इसके तहत अब भिखारियों को खासकर बच्चों को पैसे की जगह कूपन दिए जाएंगे. यह अनूठी योजना शहर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक जागरूकता अभियान के तहत शुरू की जाएगी. BHIKH

योजना का मकसद लोगों को भिखारियों को नकद पैसा देने से रोकना है. जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा शुरू की गई यह योजना भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान का हिस्सा है. लोगों को भिखारियों को नकद पैसे देने की जगह कूपन देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.  

लोगों का नजरिया बदलने की कोशिश करेगी प्रशासन

जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने योजना के बारे में बताते कहा कि इसमें रोटरी जैसे प्रमुख सामाजिक संगठनों को शामिल किया जा रहा है. कलेक्टर ने कहा कि  जिला प्रशासन लोगों की यह मानसिकता बदलने के लिए प्रयास करेगी, वह बच्चों को नकद पैसे देकर दान नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनका भविष्य बिगाड़ रहे हैं.

 योजना में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अक्सर लोग सड़क पर बच्चों को पैसे देकर मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे बच्चों को शिक्षा और बेहतर जीवन से जोड़ने की प्रक्रिया बाधित होती है. कलेक्टर ने कहा कि, इस सोच को बदलने और एक दीर्घकालिक समाधान पेश करने के लिए प्रशासन रोटरी जैसे संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि लोगों को भिखारियों के शिक्षा और पुनर्वास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके.

कहा जाता है कि अगर किसी बच्चे को एक रुपया भी दे दिया तो आपने उसे जिंदगी भर के लिए भिखारी बना दिया. जबलपुर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम भिक्षावृत्ति को समाप्त करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

जबलपुर में नकद के बदले कूपन योजना की शुरूआत

दीपक सक्सेना ने बताया कि प्रशासन ने नकद के बदले कूपन देने की एक नई योजना बनाई है. इसके तहत, दान करने वाले लोगों को कुछ चुनी हुई दुकानों के कूपन दिए जाएंगे, जहां से गरीब और जरूरतमंद लोग निर्धारित सामग्री ले सकेंगे. यह योजना नकद दान की जगह सामग्री आधारित सहायता देने पर केंद्रित है, जिससे भिक्षावृत्ति को हतोत्साहित किया जा सके और जरूरतमंद लोगों को सही तरीके से सहायता मिल सके.

रोटरी ने जिला प्रशासन की पहल का किया समर्थन

रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्रा ने जिला प्रशासन की पहल का समर्थन देते हुए कहा कि रोटरी के सभी सदस्य इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देंगे और बच्चों के पुनर्वास की दीर्घकालिक योजना पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि रोटरी के सदस्य विभिन्न चौराहा पर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे कि वह बच्चों को नकद पैसे ना दें.

नकद पैसे बच्चों के में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ा रहे हैं

कहा जाता है कि यदि आपने एक बार किसी एक बच्चों को एक रुपया भी दे दिया तो आपने उसे जिंदगी भर के लिए भिखारी बना दिया. जबलपुर प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम भिक्षावृत्ति को समाप्त करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/unique-initiative-here-beggars-will-be-given-coupons-instead-of/article-1369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.