इंदौर में ऑटो चालक का अनोखा विरोध: पत्नी प्रताड़ना और पति हत्या के मामलों से आहत, अतुल-नितिन-राजा के पोस्टर लगाकर उठाए सवाल

Indore,M.P

शहर में एक ऑटो चालक ने पत्नी प्रताड़ना और पति हत्या के मामलों के खिलाफ अनोखा विरोध जताया है।

प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या और पत्नी द्वारा उत्पीड़न से आत्महत्या कर रहे पुरुषों की घटनाओं से आहत इस चालक ने अपने ऑटो और अन्य तीन-चार ऑटो पर बड़े पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर तीन युवकों — अतुल सुभाष, नितिन पडियार और राजा रघुवंशी — की तस्वीरों के साथ लिखा है:
"हे न्याय की देवी, स्त्री सम्मान के नाम पर आप और कितने बेटों की बलि लेंगी?"

महिलाओं को समझना होगा कि वे देवी हैं — ऑटो चालक

ऑटो चालक संतोष ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को अपमानित करना नहीं है, बल्कि यह याद दिलाना है कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा,
"महिलाएं देवी के समान होती हैं और देवी हमेशा प्यार और दुलार करती हैं। लेकिन हाल के मामलों में कुछ महिलाएं अपने अधिकारों और कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे निर्दोष पुरुषों की जान जा रही है।"
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी परिवार को तोड़ देती हैं और समाज में संतुलन बिगाड़ती हैं।

तीन दर्दनाक कहानियां

  1. अतुल सुभाष — बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सुसाइड नोट और वायरल वीडियो में उन्होंने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद के गंभीर आरोप लगाए थे।

  2. नितिन पडियार — 28 वर्षीय फोटोग्राफर, जिसने 20 जनवरी को आत्महत्या की। सुसाइड नोट में दहेज कानून में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को इसका दुरुपयोग करने से रोका जाए। पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया।

  3. राजा रघुवंशी — हनीमून के लिए शिलांग गए राजा की वहां हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी ने इस साजिश को रचा।

संदेश सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, समाज के लिए

संतोष का कहना है कि यह विरोध सिर्फ कुछ महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने के लिए है। उनका मानना है कि न्याय व्यवस्था पुरुष और महिला, दोनों के लिए समान रूप से संवेदनशील होनी चाहिए, ताकि किसी का भी शोषण न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में ऑटो चालक का अनोखा विरोध: पत्नी प्रताड़ना और पति हत्या के मामलों से आहत, अतुल-नितिन-राजा के पोस्टर लगाकर उठाए सवाल

Indore,M.P

प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या और पत्नी द्वारा उत्पीड़न से आत्महत्या कर रहे पुरुषों की घटनाओं से आहत इस चालक ने अपने ऑटो और अन्य तीन-चार ऑटो पर बड़े पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर तीन युवकों — अतुल सुभाष, नितिन पडियार और राजा रघुवंशी — की तस्वीरों के साथ लिखा है:
"हे न्याय की देवी, स्त्री सम्मान के नाम पर आप और कितने बेटों की बलि लेंगी?"

महिलाओं को समझना होगा कि वे देवी हैं — ऑटो चालक

ऑटो चालक संतोष ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को अपमानित करना नहीं है, बल्कि यह याद दिलाना है कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा,
"महिलाएं देवी के समान होती हैं और देवी हमेशा प्यार और दुलार करती हैं। लेकिन हाल के मामलों में कुछ महिलाएं अपने अधिकारों और कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे निर्दोष पुरुषों की जान जा रही है।"
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी परिवार को तोड़ देती हैं और समाज में संतुलन बिगाड़ती हैं।

तीन दर्दनाक कहानियां

  1. अतुल सुभाष — बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सुसाइड नोट और वायरल वीडियो में उन्होंने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद के गंभीर आरोप लगाए थे।

  2. नितिन पडियार — 28 वर्षीय फोटोग्राफर, जिसने 20 जनवरी को आत्महत्या की। सुसाइड नोट में दहेज कानून में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को इसका दुरुपयोग करने से रोका जाए। पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया।

  3. राजा रघुवंशी — हनीमून के लिए शिलांग गए राजा की वहां हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी ने इस साजिश को रचा।

संदेश सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, समाज के लिए

संतोष का कहना है कि यह विरोध सिर्फ कुछ महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे समाज को जागरूक करने के लिए है। उनका मानना है कि न्याय व्यवस्था पुरुष और महिला, दोनों के लिए समान रूप से संवेदनशील होनी चाहिए, ताकि किसी का भी शोषण न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/unique-opposition-to-auto-driver-in-indore-raised-questions-raised/article-30370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.