अनोखी परंपरा : उज्जैन में लोगों के ऊपर से निकलीं सैंकड़ों गायें

Ujjain, MP

उज्जैन के भिड़ावद गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनोखी परंपरा निभाई गई. यहां सैकड़ों गायें लोगों को रौंदते हुए गुजरीं.

बड़नगर तहसील के ग्राम भिड़ावद में दीपावली के दूसरे दिन एक अनोखी और साहसिक परंपरा का आयोजन किया जाता है. गोवर्धन पूजा के अवसर पर यहां के ग्रामीण जमीन पर लेट जाते हैं और उनके ऊपर से सैकड़ों गायों का झुंड दौड़ता हुआ निकलता है. यह दृश्य न केवल रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है, बल्कि इसमें शामिल ग्रामीणों की गहरी आस्था और साहस को भी दर्शाता है.

लोगों के ऊपर से निकलीं सैकड़ों गायें

इस परंपरा में मन्नतधारी ग्रामीण दिवाली के 5 दिन पहले ग्यारस से ही माता भवानी के मंदिर में आकर उपवास करते हैं और वहां रहकर भजन-कीर्तन में भाग लेते हैं. अंतिम दिन वह जमीन पर लेटकर भगवान से अपनी मन्नत पूरी करने की प्रार्थना करते हैं. इसके बाद ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच गायों को उनके ऊपर से दौड़ाकर निकाला जाता है. ग्रामीणों का मानना है कि गाय माता के पैर के नीचे आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे सुख-शांति व समृद्धि मिलती है.

महिलाएं भी लेती हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

भिड़ावद के निवासी राजू चौधरी ने बताया, ''इस इस साल 5 लोगों लाखन अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, रामचंदर चौधरी, कमल मालवीय, सोनू सिसोदिया ने उपवास रखा है. इन्हीं लोगों के ऊपर से गाय रौंदते हुए निकली है.'' इस आयोजन को देखने के लिए गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. गांव की महिलाएं भी इस परंपरा में अपनी आस्था प्रकट करती हैं और इसे सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मानती हैं. यह परंपरा ग्रामीणों की आस्था, संस्कृति और साहस का प्रतीक है, जो समाज के लिए एक मिसाल है.

सैकड़ों सालों से चली आ रही है परंपरा

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि "यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है. इसमें शामिल होने वाले ग्रामीणों का मानना है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और उनके पैरों के नीचे लेटने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है. इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से भिडावद आते हैं. ग्रामीणों का दावा है कि इस परंपरा में आज तक किसी को कोई हानि नहीं हुई है और यही बात इसे और भी खास बनाती है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अनोखी परंपरा : उज्जैन में लोगों के ऊपर से निकलीं सैंकड़ों गायें

Ujjain, MP

बड़नगर तहसील के ग्राम भिड़ावद में दीपावली के दूसरे दिन एक अनोखी और साहसिक परंपरा का आयोजन किया जाता है. गोवर्धन पूजा के अवसर पर यहां के ग्रामीण जमीन पर लेट जाते हैं और उनके ऊपर से सैकड़ों गायों का झुंड दौड़ता हुआ निकलता है. यह दृश्य न केवल रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है, बल्कि इसमें शामिल ग्रामीणों की गहरी आस्था और साहस को भी दर्शाता है.

लोगों के ऊपर से निकलीं सैकड़ों गायें

इस परंपरा में मन्नतधारी ग्रामीण दिवाली के 5 दिन पहले ग्यारस से ही माता भवानी के मंदिर में आकर उपवास करते हैं और वहां रहकर भजन-कीर्तन में भाग लेते हैं. अंतिम दिन वह जमीन पर लेटकर भगवान से अपनी मन्नत पूरी करने की प्रार्थना करते हैं. इसके बाद ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच गायों को उनके ऊपर से दौड़ाकर निकाला जाता है. ग्रामीणों का मानना है कि गाय माता के पैर के नीचे आकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे सुख-शांति व समृद्धि मिलती है.

महिलाएं भी लेती हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

भिड़ावद के निवासी राजू चौधरी ने बताया, ''इस इस साल 5 लोगों लाखन अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, रामचंदर चौधरी, कमल मालवीय, सोनू सिसोदिया ने उपवास रखा है. इन्हीं लोगों के ऊपर से गाय रौंदते हुए निकली है.'' इस आयोजन को देखने के लिए गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. गांव की महिलाएं भी इस परंपरा में अपनी आस्था प्रकट करती हैं और इसे सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मानती हैं. यह परंपरा ग्रामीणों की आस्था, संस्कृति और साहस का प्रतीक है, जो समाज के लिए एक मिसाल है.

सैकड़ों सालों से चली आ रही है परंपरा

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि "यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है. इसमें शामिल होने वाले ग्रामीणों का मानना है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और उनके पैरों के नीचे लेटने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है. इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से भिडावद आते हैं. ग्रामीणों का दावा है कि इस परंपरा में आज तक किसी को कोई हानि नहीं हुई है और यही बात इसे और भी खास बनाती है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/unique-tradition/article-2560

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.