छतरपुर में अनूठी शादी : शहरवासी बाराती बन झूमके नाचे, SP सहित पुलिस फोर्स जुटा अगवानी में

Chatarpur, MP

छतरपुर पुलिस ने एक गरीब कन्या की शादी अपने खर्चे पर करवाई. इस दौरान पूरा पुलिस फोर्स बारातियों के आवभगत में लगा रहा.

छतरपुर शहर में एक विशेष शादी चर्चा के केंद्र में है. दरअसल, छतरपुर पुलिस ने जनसेवा की राह पर चलकर एक गरीब कन्या के हाथ पीले कराए. पुलिस ने सारा खर्च उठाकर अपनी बेटी की तरह धूमधाम से शादी करवाई. शादी में शहर की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं. इस दौरान एसपी अगम जैन घराती बने, साथ पुलिस बल बारातियों के स्वागत में लगी रही. बड़ी संख्या में शहरवासी बाराती बनकर पहुंचे.

बेटी की शादी नहीं होने से परेशान थी गरीब महिला

मामले के अनुसार छतरपुर बगराजन मंदिर के पास रहने वाली एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए शहरवासियों से गेहूं एकत्र कर रही थी. जब ये जानकारी ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत को लगी तो उन्होंने महिला से बात की. इसके बाद पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची और उसकी पूरी माली हालत की जानकारी ली. पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो उसकी माली हालत देखखर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी की आंखें भर आईं. दरअसल, पुलिस ने देखा कि महिला अपनी बेटी के साथ एक छोटे से कमरे में रहती है. पुलिस टीम ने देखा कि परिवार में कुल 4 सदस्य हैं और यहां खाने-पीने का भी इंतजाम नहीं है.

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने की पहल

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उस बेटी की शादी करने का बीड़ा उठाया. उन्होंने तय किया कि इस बेटी की शादी वह अपनी बेटी की तरह धूमधाम से करेंगे. इसके बाद शादी की तैयारिया शुरू हुईं. मंगलवार को बेटी की शादी धूमधाम सेहुई. शहर के लक्ष्मी मंदिर से पुलिस ने पहले बारात उठवाई, जिसमे बारातियों को पगड़ी बांधी गई. दूल्हे को घोड़े पर बैठाकर डीजे की धुन पर बारात निकली.

Chhatarpur Unique wedding
छतरपुर शहरवासियों ने खूब लगाए ठुमके
 
शादी के बाद क्या बोले दूल्हा व दुल्हन

बारात के रूप में शहरवासी शामिल हुए. इस दौरान शहरवासियों के साथ ही समाजसेसियों ने जमकर ठुमके लगाए. बारात जैसे ही लड़की वाले के डेरा बघराजन मंदिर पहुंची तो पुलिस के अधिकारियो ने बारातियों का शानदार स्वागत किया. दूल्हा दीपक अहिरवार ने बताया 'हम दोनों परिवारों की स्थिति ठीक नहीं है. हम गरीब हैं. मेरी शादी एसपी साहब ने करवाई. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का मैं कभी अहसान नहीं भूलूंगा." दुल्हन ने बताया "मेरे लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नही हो सकती. एसपी साहब और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भगवान जैसे हैं." वहीं, इस मामले में एसपी अगम जैन ने बताया "पुलिस ने कन्या पक्ष की तरफ से बारातियों का स्वागत किया."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छतरपुर में अनूठी शादी : शहरवासी बाराती बन झूमके नाचे, SP सहित पुलिस फोर्स जुटा अगवानी में

Chatarpur, MP

छतरपुर शहर में एक विशेष शादी चर्चा के केंद्र में है. दरअसल, छतरपुर पुलिस ने जनसेवा की राह पर चलकर एक गरीब कन्या के हाथ पीले कराए. पुलिस ने सारा खर्च उठाकर अपनी बेटी की तरह धूमधाम से शादी करवाई. शादी में शहर की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं. इस दौरान एसपी अगम जैन घराती बने, साथ पुलिस बल बारातियों के स्वागत में लगी रही. बड़ी संख्या में शहरवासी बाराती बनकर पहुंचे.

बेटी की शादी नहीं होने से परेशान थी गरीब महिला

मामले के अनुसार छतरपुर बगराजन मंदिर के पास रहने वाली एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए शहरवासियों से गेहूं एकत्र कर रही थी. जब ये जानकारी ट्रैफिक प्रभारी बृहस्पति साकेत को लगी तो उन्होंने महिला से बात की. इसके बाद पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची और उसकी पूरी माली हालत की जानकारी ली. पुलिस जब महिला के घर पहुंची तो उसकी माली हालत देखखर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी की आंखें भर आईं. दरअसल, पुलिस ने देखा कि महिला अपनी बेटी के साथ एक छोटे से कमरे में रहती है. पुलिस टीम ने देखा कि परिवार में कुल 4 सदस्य हैं और यहां खाने-पीने का भी इंतजाम नहीं है.

ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने की पहल

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उस बेटी की शादी करने का बीड़ा उठाया. उन्होंने तय किया कि इस बेटी की शादी वह अपनी बेटी की तरह धूमधाम से करेंगे. इसके बाद शादी की तैयारिया शुरू हुईं. मंगलवार को बेटी की शादी धूमधाम सेहुई. शहर के लक्ष्मी मंदिर से पुलिस ने पहले बारात उठवाई, जिसमे बारातियों को पगड़ी बांधी गई. दूल्हे को घोड़े पर बैठाकर डीजे की धुन पर बारात निकली.

Chhatarpur Unique wedding
छतरपुर शहरवासियों ने खूब लगाए ठुमके
 
शादी के बाद क्या बोले दूल्हा व दुल्हन

बारात के रूप में शहरवासी शामिल हुए. इस दौरान शहरवासियों के साथ ही समाजसेसियों ने जमकर ठुमके लगाए. बारात जैसे ही लड़की वाले के डेरा बघराजन मंदिर पहुंची तो पुलिस के अधिकारियो ने बारातियों का शानदार स्वागत किया. दूल्हा दीपक अहिरवार ने बताया 'हम दोनों परिवारों की स्थिति ठीक नहीं है. हम गरीब हैं. मेरी शादी एसपी साहब ने करवाई. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का मैं कभी अहसान नहीं भूलूंगा." दुल्हन ने बताया "मेरे लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नही हो सकती. एसपी साहब और ट्रैफिक पुलिस अधिकारी भगवान जैसे हैं." वहीं, इस मामले में एसपी अगम जैन ने बताया "पुलिस ने कन्या पक्ष की तरफ से बारातियों का स्वागत किया."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/unique-wedding-in-chhatarpur-city-residents-dressed-up-as-wedding/article-7740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.