यूपी के मंत्री के काफिले पर ग्वालियर में हमला,पीएसओ से मारपीट, बदमाशों ने पिस्टल भी छुड़ाई

Gwaliar, MP

ग्वालियर में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री के काफिले पर हमला हुआ है.

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और ललितपुर विधायक मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी पर ग्वालियर में हमला हुआ है. ग्वालियर में ट्रैफिक जाम के दौरान ये घटना घटी जब मंत्री के साथ चल रहे पुलिस के वाहन पीछे छूट गए. मंत्री के ड्राइवर ने जाम से निकलने सड़क के दूसरी ओर से गाड़ी निकाली, तो सामने से आ रहे कार सवार आरोपियों ने बिल्कुल सामने कार अड़ा दी और उतरकर हमलावर हो गए. घटना शुक्रवार रात करीब 8 -9 बजे के बीच की है.

ग्वालियर-झांसी हाइवे की घटना

एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, '' उत्तरप्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की और जा रहे थे. इसी बीच ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र से गुजरे आगरा झांसी हाईवे बाईपास पर जौरासी गांव के पास एक ट्रक का एक्सिडेंट हुआ था जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लगा हुआ था. मंत्री की गाड़ी चालक अमित कुमार चला रहे थे. तभी सड़क के दूसरी ओर से कार सवार बंटी यादव और उसके साथियों ने बिल्कुल सामने कार अड़ा दी. कार से उतरकर मंत्री पीएसओ सर्वेश चौधरी और राकेश कुमार ने टोका तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और पीएसओ की पिस्टल छीन ली.''

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस घटना को लेकर ग्वालियर रेंज के आई जी अरविंद सक्सेना ने कहा, " उप्र के राज्यमंत्री के स्टाफ के साथ मारपीट हुई है.पीएसओ की पिस्टल छीनी गई है. आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे जांच कर करवाई की जाएगी.''

मंत्री ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

आरोपी हैं कि करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसके बाद न सिर्फ मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर हमला किया बल्कि वाहन पर भी पथराव किया. इस हमले में काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ मंत्री मन्नू कोरी को भी मामूली चोट आई हैं. वहीं घटना के बाद मंत्री ग्वालियर के बिलौआ पुलिस थाने पहुंचे और उनके ड्राइवर ने हमलावर करीब 15 बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एसपी समेत पुलिस के तमाम अफसर मौके पर इकट्ठा हो गए और इस घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी रिकवर कर ली गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

यूपी के मंत्री के काफिले पर ग्वालियर में हमला,पीएसओ से मारपीट, बदमाशों ने पिस्टल भी छुड़ाई

Gwaliar, MP

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और ललितपुर विधायक मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी पर ग्वालियर में हमला हुआ है. ग्वालियर में ट्रैफिक जाम के दौरान ये घटना घटी जब मंत्री के साथ चल रहे पुलिस के वाहन पीछे छूट गए. मंत्री के ड्राइवर ने जाम से निकलने सड़क के दूसरी ओर से गाड़ी निकाली, तो सामने से आ रहे कार सवार आरोपियों ने बिल्कुल सामने कार अड़ा दी और उतरकर हमलावर हो गए. घटना शुक्रवार रात करीब 8 -9 बजे के बीच की है.

ग्वालियर-झांसी हाइवे की घटना

एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, '' उत्तरप्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की और जा रहे थे. इसी बीच ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र से गुजरे आगरा झांसी हाईवे बाईपास पर जौरासी गांव के पास एक ट्रक का एक्सिडेंट हुआ था जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लगा हुआ था. मंत्री की गाड़ी चालक अमित कुमार चला रहे थे. तभी सड़क के दूसरी ओर से कार सवार बंटी यादव और उसके साथियों ने बिल्कुल सामने कार अड़ा दी. कार से उतरकर मंत्री पीएसओ सर्वेश चौधरी और राकेश कुमार ने टोका तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और पीएसओ की पिस्टल छीन ली.''

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस घटना को लेकर ग्वालियर रेंज के आई जी अरविंद सक्सेना ने कहा, " उप्र के राज्यमंत्री के स्टाफ के साथ मारपीट हुई है.पीएसओ की पिस्टल छीनी गई है. आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे जांच कर करवाई की जाएगी.''

मंत्री ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

आरोपी हैं कि करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसके बाद न सिर्फ मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर हमला किया बल्कि वाहन पर भी पथराव किया. इस हमले में काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ मंत्री मन्नू कोरी को भी मामूली चोट आई हैं. वहीं घटना के बाद मंत्री ग्वालियर के बिलौआ पुलिस थाने पहुंचे और उनके ड्राइवर ने हमलावर करीब 15 बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एसपी समेत पुलिस के तमाम अफसर मौके पर इकट्ठा हो गए और इस घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी रिकवर कर ली गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/up-ministers-convoy-attacked-in-gwalior-miscreants-beat-up-pso/article-3525

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.