भोपाल अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव

भोपाल (म.प्र.)

On

इलाज में लापरवाही के आरोप पर परिजनों का हंगामा; तीन पुलिसकर्मी घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अस्पताल में भर्ती युवक की मौत के बाद बुधवार को भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और मौके पर पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के दो वाहनों के कांच भी टूट गए। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में हुई। पुलिस के अनुसार आदमपुर छावनी निवासी लक्ष्मण बंशकार को कुछ दिन पहले चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि युवक को मामूली समस्या के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज से जुड़ी जानकारी भी उन्हें ठीक से नहीं दी गई और अंतिम समय में किसी को मरीज से मिलने नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से कहा कि वे थाने में शिकायत दर्ज कराएं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान भीड़ और भड़क गई और कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक करीब 50 से अधिक लोग इस हंगामे में शामिल थे। पथराव तीन दिशाओं से किया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हमले में आरक्षक हेमंत और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र के कान में चोट आई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी। गोविंदपुरा थाने के प्रभारी की सरकारी बोलेरो समेत दो वाहनों के कांच भी टूट गए।

पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और उनमें दिख रहे लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-after-death-of-youth-in-bhopal-hospital-stone-pelting/article-47588

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.