कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर नीमच में हंगामा, गांधी भवन के बाहर धक्का-मुक्की और नारेबाजी

Neemuch, MP

ब्लॉक अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में खुलकर सामने आई गुटबाजी, जिलाध्यक्ष पर ‘मुर्दाबाद’ के नारे; युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

मध्यप्रदेश के नीमच से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना ने न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा को प्रभावित किया, बल्कि संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को भी उजागर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांधी भवन में ब्लॉक अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और पूर्व विधायक शिव चौहान विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे थे। विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को सीधे कार्यक्रम स्थल के भीतर ले जाने लगे।

इस पर युवा कांग्रेस के राहुल अहीर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रवण सेन सहित कई कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष को पहले उनके द्वारा गांधी भवन के बाहर लगाए गए स्वागत मंच पर आना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर गांधी भवन के बाहर सड़क पर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को किसी तरह कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुंचाया गया। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उन्हें ‘भाजपा का एजेंट’ तक कह दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी स्वागत मंच को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आया और कार्यकर्ता आपस में उलझते रहे।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर अनुशासन और गांधीवादी विचारधारा का पालन होना चाहिए। नारेबाजी और हंगामा करने वालों को उन्होंने पार्टी का सच्चा सिपाही मानने से इनकार किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर नीमच में हंगामा, गांधी भवन के बाहर धक्का-मुक्की और नारेबाजी

Neemuch, MP

मध्यप्रदेश के नीमच से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना ने न सिर्फ कार्यक्रम की गरिमा को प्रभावित किया, बल्कि संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी को भी उजागर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर गांधी भवन में ब्लॉक अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और पूर्व विधायक शिव चौहान विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे थे। विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को सीधे कार्यक्रम स्थल के भीतर ले जाने लगे।

इस पर युवा कांग्रेस के राहुल अहीर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रवण सेन सहित कई कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश अध्यक्ष को पहले उनके द्वारा गांधी भवन के बाहर लगाए गए स्वागत मंच पर आना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर गांधी भवन के बाहर सड़क पर बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया को किसी तरह कार्यक्रम स्थल के भीतर पहुंचाया गया। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और उन्हें ‘भाजपा का एजेंट’ तक कह दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी स्वागत मंच को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आया और कार्यकर्ता आपस में उलझते रहे।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर पर अनुशासन और गांधीवादी विचारधारा का पालन होना चाहिए। नारेबाजी और हंगामा करने वालों को उन्होंने पार्टी का सच्चा सिपाही मानने से इनकार किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-in-neemuch-on-the-140th-foundation-day-of-congress/article-41362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.